Connect with us
Uttarakhand almora samachar today: gokul negi died during bath in kosi river someshwar.
फोटो सोशल मीडिया almora samachar today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Almora samachar today: अल्मोड़ा दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए गोकुल नेगी की गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Almora samachar today: अल्मोड़ा दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए गोकुल नेगी की गई जिंदगी

1 min read

Uttarakhand almora samachar today: gokul negi died during bath in kosi river someshwar: सोमेश्वर में कोसी नदी में नहाने गया युवक डूबा, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांसें

Uttarakhand almora samachar today: gokul negi died during bath in kosi river someshwar: उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां सोमेश्वर क्षेत्र में मंगलवार को कोसी नदी में नहाने उतरा एक युवक गहरे पानी में डूब गया। साथियों और स्थानीय लोगों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार भैंसियाछाना ब्लॉक के उट्यां गांव निवासी गोकुल नेगी (20 वर्ष) पुत्र हेम सिंह अपने तीन साथियों के साथ सोमेश्वर के रनमन क्षेत्र के पास कोसी नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि गोकुल बीएसएनएल में फाइबर लाइन बिछाने का कार्य करता था और अपने साथियों के साथ काम के सिलसिले में क्षेत्र में मौजूद था।

मंगलवार दोपहर सभी साथी निरई दलमिया पुल के पास नदी में नहाने उतरे। इस दौरान गोकुल धीरे-धीरे नदी के गहरे हिस्से की ओर बढ़ गया, जबकि उसके अन्य साथी किनारे के पास ही नहाते रहे। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा।

साथियों ने उसे डूबते देख बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वे नदी के भीतर जाकर मदद नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला।

गंभीर हालत में उसे तुरंत निजी वाहन से उपजिला अस्पताल सोमेश्वर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के संबंध में उसके साथ मौजूद साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मदद मिल जाती तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी।

यह भी पढ़ें- Diwan kanwal singer uttarakhand: नहीं रहें लोकगायक दीवान कनवाल उत्तराखण्ड में शोक की लहर

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top