Connect with us
Ankita Bhandari case CBI: FIR Against vip of murder case vantara resort rishikesh pauri Garhwal Uttarakhand
Image : सांकेतिक फोटो ( Ankita Bhandari case CBI)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ankita Bhandari case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI ने VIP के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Ankita Bhandari case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI ने VIP के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

1 min read

Ankita Bhandari case CBI  : CBI ने दिल्ली की स्पेशल क्राइम ब्रांच में दर्ज किया मुकदमा, VIP पर हुआ मुकदमा..

Ankita Bhandari case CBI: FIR Against vip of murder case vantara resort rishikesh pauri Garhwal Uttarakhand  : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच शाखा 2 ने दिल्ली में अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं बल्कि बीते सोमवार को टीम जांच के लिए देहरादून और ऋषिकेश पहुंच चुकी है, जहां पर मामले के सबूत इकट्ठा कर पूरे मामले की विस्तृत जांच पड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़े :Ankita Bhandari case uttarakhand bandh: उत्तराखण्ड बंद आज क‌ई जगह खुली दुकानें

बता दें उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या समेत तीन आरोपियों को उम्र कैद की सजा मिल चुकी है, लेकिन फिर भी यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। मामले के सुर्खियों में बने रहने की वजह VIP है जिसको लेकर एक बार फिर से मामले ने तूल पकड़ा है। VIP कौन है इसका पता अभी तक नही चल पाया है लेकिन पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने अपनी और सुरेश राठौर की मोबाइल पर हुई बातचीत का कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाया था, जिसमें अंकिता के हत्याकांड का जिक्र भी था। इस ऑडियो रिकॉर्डिंग में कारण प्रदेश में फिर से घमासान मच गया और अंकिता भंडारी का मुद्दा फिर से उछलने लगा।

VIP के खिलाफ मुकदमा दर्ज ( ankita bhandari murder case)

बीते 9 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति दी थी। CBI की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने अब कथित वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल गहराई से शुरू कर दी है। सीबीआई जांच में डिजिटल सबूत, बैंकिंग संपर्क, ऑडियो वीडियो गवाह बयान और अन्य जांचों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top