Connect with us
Uttarakhand: Applications for Tilu Rauteli and Anganwadi Worker Award started, apply soon
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Tilu Rauteli Award)

Home / UTTARAKHAND NEWS / उत्तराखंड: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें आवेदन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

उत्तराखंड: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें आवेदन

1 min read

Uttarakhand Tilu Rauteli Award   : तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, यहाँ करें आवेदन….

Uttarakhand Tilu Rauteli Award  : उत्तराखंड में हर वर्ष विशेष कार्य करने वाली महिलाओं और बेटियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार व आगंनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। ठीक उसी प्रकार से इस वर्ष भी इन पदों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं जिसके लिए इच्छुक महिलाएं आगामी 6 जुलाई की शाम 5:00 बजे तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.wecduk.in पर आवेदन कर सकती हैं।

यह भी पढ़े :बधाई: रुद्रप्रयाग की विनीता देवी को उनके अदम्य साहस के लिए तीलू रौतेली सम्मान से नवाजा गया

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी 13 जिलों से तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया जाएगा जिसमें प्रत्येक विजेता को 51 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। दरअसल यह पुरस्कार सामाजिक कार्य रूढ़िवाद उन्मूलन मीडिया खेल पर्यावरण समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है। इसी क्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए 35 परियोजनाओं का चयन किया जाएगा जिसके तहत प्रत्येक श्रेष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 51000 की सम्मानित धनराशि प्रदान की जाएगी।

दस्तावेज करने होंगे ऑनलाइन अपलोड (Uttarakhand Tilu Rauteli Award) 

आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे जिनका सत्यापन बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर करेंगे अधिक जानकारी के लिए आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट पर योग्य महिलाएं जा सकती हैं। बताते चले जिन परियोजनाओं से एक बार चयन हो चुका है वो अगले दो वर्षों तक आवेदन नहीं कर सकेंगे। गौर हो हर वर्ष 8 अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महिलाओ को सम्मानित किया जाता है ।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top