Connect with us
Vinita Devi tilu rauteli Award Rudraprayag
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: रुद्रप्रयाग की विनीता देवी को उनके अदम्य साहस के लिए तीलू रौतेली सम्मान से नवाजा गया

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

बधाई: रुद्रप्रयाग की विनीता देवी को उनके अदम्य साहस के लिए तीलू रौतेली सम्मान से नवाजा गया

1 min read

Vinita Devi Tilu Rauteli Award: उत्तराखंड में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं को किया गया सम्मानित, रुद्रप्रयाग की विनीता देवी को उनके अदम्य साहस के लिए तीलू रौतेली सम्मान से नवाजा गया…

Vinita Devi Tilu Rauteli Award उत्तराखंड में हर वर्ष 8 अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर महिलाओं और किशोरियों को उनके साहस पराक्रम व उत्कृष्ट सेवा का प्रदर्शन करने के लिए उत्तराखंड सरकार तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करती है। जो उन्हें उनकी बहादुरी और संघर्ष के लिए सम्मान के तौर पर प्रदान किया जाता है। इसी बीच 8 अगस्त को 13 महिलाओं को तीलू रौतेली सम्मान से नवाजा गया है। जिसमें रुद्रप्रयाग जिले की विनिता देवी को भी यह सम्मान मिला है।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड:13 महिलाओं और किशोरियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 आंगनबाड़ी भी सम्मानित

Vinita Devi Rudraprayag बता दें बीते 8 अगस्त को वर्ष 2023- 24 के लिए चयनित हुई 13 महिलाओं को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें रुद्रप्रयाग जिले की रहने वाली विनीता देवी को उनके अदम्य साहस के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया। दरअसल 27 जून 2024 को विनीता देवी अपनी सास के साथ जंगलों में घास लेने के लिए गई थी तभी इस दौरान गुलदार ने उनकी सास पर हमला कर दिया जिसके चलते विनीता अपनी सास को बचाने के लिए गुलदार से लड़ पड़ी। इस दौरान गुलदार ने विनीता के ऊपर भी हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई किंतु विनीता ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए लड़ना नही छोड़ा जिससे अंत मे गुलदार को पीछे हटना पड़ा। विनीता देवी ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि जब वे जंगलों की तरफ जाती है तो कम से कम 8 10 महिलाएं एकजुट होकर जाएं और अपनी सुरक्षा का इंतजाम खुद करके जाएं।

Teelu Rauteli Award 2024 ये महिलाएं हुई सम्मानित:-
० डॉ माधुरी बड़थ्वाल गायिका
० सामाजिक क्षेत्र में गीता गैरोला
० शकुंतला दताल
० रीना उनियाल साहित्य के क्षेत्र में सोनिया आर्या
० खेल के क्षेत्र में प्रीति गोस्वामी, नेहा देवली, संगीता राणा,अंकिता ध्यानी
पैरा बैडमिंटन में ननदीप कौर
० साहसिक कार्य में विनीता देवी, हस्तशिल्प के क्षेत्र में नर्मदा देवी रावत तथा विज्ञान के क्षेत्र में सुधा पाल को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को खास तोहफा रोडवेज बसों में फ्री रहेगा सफर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top