Connect with us
arushi tariyal TMKOC new actress of pauri Garhwal Uttarakhand entry in tarak mehta ka ooltah chashma 2026.
Image : social media ( Arushi Tariyal TMKOC)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Arushi tariyal TMKOC: पौड़ी की आरूषि तड़ियाल की तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एंट्री

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Arushi tariyal TMKOC: पौड़ी की आरूषि तड़ियाल की तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एंट्री

1 min read

Arushi Tariyal TMKOC: पहाड़ की बेटी आरुषि ने छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे पर की एंट्री, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बटोर रही सुर्खियां

arushi tariyal TMKOC new actress of pauri Garhwal Uttarakhand entry in tarak mehta ka ooltah chashma 2026.: कहते हैं की प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती है ,बल्कि जिसके भीतर कुछ कर जाने का हुनर होता है वो अपनी राह खुद चुनकर एक ना एक दिन सफलता हासिल कर ली लेता है। ऐसी ही कुछ कहानी है पौड़ी जिले की आरुषि तड़ियाल की जो टेलीविजन के प्रसिद्ध धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपना शानदार अभिनय निभाकर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand cricket scam: उत्तराखण्ड क्रिकेट बोर्ड में भ्रष्टाचार 35 लाख के केले खा ग‌ए अधिकारी

बता दें मूल रूप से पौड़ी जिले से सटे थली गांव की रहने वाली आरूषी तड़ियाल ने छोटे से गांव की पगडंडियों से निकलकर बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाई है। दरअसल आरुषि इन दिनों टेलीविजन के प्रसिद्ध धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ रही है, जो उत्तराखंड के लिए बेहद गर्व की बात है। बताते चले आरुषि ने सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी से दसवीं और दून इंटरनेशनल स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके बाद आरुषि ने मनोविज्ञान से पारस्नातक को चुना जिसमे वो अभिनय को करियर के रूप में चुनकर आगे बढ़ी। स्कूल में नृत्य और गायन से शुरू हुआ आरुषि का सफर लगातार आगे बढ़ता गया इसके बाद उन्होंने “बड़े अच्छे लगते हैं” दो धारावाहिक से अपनी अभिनय यात्रा शुरू की। इतना ही नहीं बल्कि आरुषि फिल्म और वेब सीरीज तथा विज्ञापनों से लगातार आगे बढ़ रही है। बीते सप्ताह ही आरुषि की तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एंट्री हुई है।

आरुषि बिखेर रही अपनी प्रतिभा का जलवा ( pauri Garhwal arushi tariyal news)

आरुषि ने बताया कि उनके लिए इस धारावाहिक का हिस्सा बनना बेहद गौरवपूर्ण पल है ,जिसमें उन्हें सभी कलाकारों के साथ अभिनय करना बेहद अच्छा लग रहा है। बताते चले आरुषि के पिता ज्ञान सिंह तड़ियाल ग्रामोद्योग अधिकारी हरिद्वार के पद से रिटायर्ड है, जबकि आरुषि की मां कुसुम तड़ियाल जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर सेवारत है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top