UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Bageshwar News Today: बागेश्वर पिता की डांट से नाराज किशोर ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी
1 min read
Bageshwar news today: पिता की डांट से नाराज इकलौते बेटे ने झील मे लगाई छलांग, गई जिंदगी…
Bageshwar news today: teenager anshu suicide case garur after father scold uttarakhand live: पढ़ाई के लिए अपने बच्चों को डांटना परिजनों का हक है, लेकिन धीरे-धीरे अब कहीं ना कहीं यह हक भी उनसे छिनता जा रहा है। दरअसल परिजनों की डांट से नाराज बच्चे अब आत्महत्या जैसा अनुचित कदम उठाकर अपनी जान देने तक को उतारू हो रहे हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर बागेश्वर जिले से सामने आ रही है, जहां पर एक युवक ने पिता की डांट से नाराज होकर झील में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़े :Dehradun roadways bus accident HRTC: देहरादून में रोडवेज बस नदी में गिरी, 3 की मौत कई गंभीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के गरुड़ के चौरसों निवासी 18 वर्षीय स्मिथ उर्फ अंशु ग्रेंडी पुत्र मोहित ग्रेंडी ने बीते सोमवार की रात करीब 9:45 बजे बैजनाथ झील में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मंदिर की सुरक्षा में तैनात हरिश्चंद्र ने जैसे ही स्मिथ को झील में छलांग लगाते देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी।
स्मिथ ने झील मे कूदकर दी जान ( bageshwar news today)
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम युवक के रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पहुंची ,जहां पर उन्होंने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि आधे घंटे के बाद युवक को पानी से बाहर निकालकर सीएचसी बैजनाथ ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
पिता ने पढाई पर ध्यान देने के लिए डांटा तो बेटे ने की आत्मह्त्या ( bageshwar news today)
स्मिथ उर्फ अंशु की इस हरकत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। स्मिथ के पिता का रो रो कर बुरा हाल है जो उस पल को कोश रहे हैं जब उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाई पर ध्यान न देने के लिए डांटा था। उन्हें कहां मालूम था कि उनका इकलौता बेटा उनकी डांट सहन नहीं कर पाएगा। बताया जा रहा है कि स्मिथ पिछले साल इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल हो गया था, जो इस वर्ष प्राइवेट रूप में परीक्षा देने की तैयारी में था। बोर्ड परीक्षाएं नजदीक थी और पिता को चिंता थी कि कहीं इस बार भी उसका रिजल्ट खराब ना हो जाए जिसके लिए वह रोजाना अपने बेटे को पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहते थे। लेकिन सोमवार को स्मिथ पिता की बात से नाराज होकर घर से भोजन करने के बाद मोबाइल और चार्जर लेकर निकला जो अब कभी घर वापिस नही लौटेगा।
