UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून
Dehradun roadways bus accident HRTC: देहरादून में रोडवेज बस नदी में गिरी, 3 की मौत कई गंभीर
1 min read
Uttarakhand dehradun roadways bus accident HRTC: 3 died himachal pradesh transport corporation fell into river tyuni vikasnagar: क्वाणु के पास नदी में गिरी एचआरटीसी बस, 3 की मौत, 15 से अधिक यात्री गंभीर घायल
Uttarakhand dehradun roadways bus accident HRTC: 3 died himachal pradesh transport corporation fell into river tyuni vikasnagar: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस के नदी में समा गई। बताया जा रहा है कि चौपाल-नेरवा से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की यह बस उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर के जौनसार बावर में क्वाणु के पास अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस संख्या एचपी-66ए-2588 मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे चौपाल से पांवटा साहिब की ओर रवाना हुई थी। बस ने नेरवा से होते हुए मीनस-क्वाणु-हरिपुर मार्ग पकड़ा। करीब दस बजे के आसपास जैसे ही बस कालसी क्षेत्र के सुदोई खड्ड के पास पहुंची तो एक ट्रक को साइड देने के दौरान सड़क का पुश्ता अचानक धंस गया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह कई पलटे खाते हुए गहरी खाई में गिरकर नदी में जा समाई। बताया गया है कि हादसे के समय बस में 31 से 34 यात्री सवार थे। बस में चालक के रूप में दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे।
दुर्घटना की सूचना सबसे पहले परिचालक ने पुलिस को फोन कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के गिरते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी जान जोखिम में डालकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से बाहर निकालने में स्थानीय लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्री गंभीर रूप से घायल अवस्था में नदी में फंसे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मृतकों की पहचान
घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस चालक सहित कुल 03 लोगों की मृत्यु हो गयी है।
1- यास्मीन बेगम w/o नेक मोहम्मद उम्र 46 वर्ष ग्राम – क्यारला नेरवा (HP)
2- रिचा w/o बिरेंद्र उम्र 30 वर्ष, ग्राम- विज़मल, नेरवा (HP)
3- धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा (HP)
यह भी पढ़ें- Yamunanagar bike Accident यमुनानगर बाइक हादसा हरिद्वार के पति-पत्नी और बेटे ने तोड़ा दम
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
