Connect with us
berinag Pithoragarh news today degree college 2 girls student faint ill due to cold uttarakhand latest update
Image : social media ( berinag Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Berinag Pithoragarh news today: बेरीनाग परीक्षा दे रही 2 छात्राएं ठंड से बेहोश

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Berinag Pithoragarh news today: बेरीनाग परीक्षा दे रही 2 छात्राएं ठंड से बेहोश

1 min read

berinag Pithoragarh news today: परीक्षा दे रही दो छात्राएं ठण्ड से हुई बेहोश, अभिभावकों ने जताया आक्रोश

berinag Pithoragarh news today degree college 2 girls student faint ill due to cold uttarakhand latest update: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है, जिसके चलते लोग सर्दी से बचने के लिए दिनभर धूप मे बैठ रहे है। हालांकि ठंड के मौसम में अधिकांश विद्यालय महाविद्यालयों में परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। ऐसी ही कुछ खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां पर दो छात्राएं बेहोश हो गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: बागेश्वर में शादी के 3 दिन बाद दूल्हे की हार्ट अटैक से गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग महाविद्यालय में बीते शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे पहली पाली में BA प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। तभी इस दौरान दो छात्राएं ठंड के कारण परीक्षा देते ही बेहोश हो गई। छात्राओं को बेहोश होता देख शिक्षकों के हाथ पांव फूल गए और वह दोनों को उठाकर धूप में ले गए जहां पर उन्हें गर्म चाय पिलाई गई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने अभिभावकों को छात्राओं के विषय में सूचना दी। कुछ देर बाद छात्राएं होश में आई तब जाकर कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली।

ठण्ड मे छात्राएं हुई बेहोश ( pithoragarh berinag news)

बताते चलें बेरीनाग में शुक्रवार को तापमान – 4 डिग्री पर था और ठंड के मौसम में परीक्षा आयोजित करने पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई। वही विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेमंत समेत अन्य छात्र नेताओं ने भी ठंड के मौसम में परीक्षा कराने को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए ठंड के मौसम में परीक्षा न कराने की मांग की। उनका कहना है कि यदि छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य खराब होता है तो इसकी जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग की होगी।

कड़ाके की ठंड में छात्र-छात्राएं दे रहे परीक्षा ( pithoragarh news today)

हाड़ कांप ठंड में छात्र छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं जिनके लिए एक हीटर की व्यवस्था तक नहीं की जा सकी है। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा कक्ष में हीटर लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। बताया जा रहा है कि 24 जनवरी तक 1200 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top