UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand bhojan mata aanganwadi salary: भोजन माता आंगनबाड़ी आशा का बढ़ेगा मानदेय
1 min read
Uttarakhand bhojan mata Anganwadi Salary : भोजन माता आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मानदेय, मानदेय बढ़ोतरी के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव
Uttarakhand bhojan mata Anganwadi Salary: Honorarium of Food Mother Asha will increase breaking news today : उत्तराखंड में भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाये जाने की तैयारी चल रही है। जिसके लिए शिक्षा स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विभाग शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं ,वही मध्य क्षेत्र परिषद की पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में हुई बैठक में भी राज्य सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand anganwadi supervisor bharti 2025: उत्तराखण्ड आंगनबाड़ी 83 पदों पर निकली भर्ती
बता दें प्रदेश में 40,000 से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका कार्यरत है, जो पिछले काफी समय से मानदेय वृद्धि की मांग करती आ रही है। केंद्र सरकार की ओर से इन्हें 4,500 रुपए और राज्य सरकार की ओर से हर महीने 4800 मानदेय दिया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से इनका मानदेय बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। जिसके लिए प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई।
आशा कार्यकर्ताओं का भी बढ़ाया जायेगा मानदेय ( Uttarakhand news)
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक बंशीलाल राणा ने बताया कि विभाग आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मानदेय के संबंध में अपनी रिपोर्ट शासन को भेज चुका है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार इन्हें कितना मानदेय दे रहे हैं इसमें बताया गया है। इसके अलावा अन्य राज्यों में कार्यकर्ताओं को कितना मानदेय दिया जा रहा है यह भी बताया गया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 24,000 भोजन माताएं कार्यरत है, जो पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत भोजन माताओ को वर्तमान में ₹3000 मानदेय दिया जा रहा है जिसमें ₹3000 मानदेय और 900 केंद्र सरकार एवं ₹100 राज्यांश है। इसके अलावा राज्य सरकार ₹2000 अलग देता है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं के मानदेय के साथ ही आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा।
