Connect with us
Uttarakhand anganwadi supervisor bharti 2025 for worker 83 post Uttarakhand govt jobs
सांकेतिक फोटो Uttarakhand anganwadi supervisor bharti 2025

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / Uttarakhand anganwadi supervisor bharti 2025: उत्तराखण्ड आंगनबाड़ी 83 पदों पर निकली भर्ती

UTTARAKHAND GOVT JOBS UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand anganwadi supervisor bharti 2025: उत्तराखण्ड आंगनबाड़ी 83 पदों पर निकली भर्ती

1 min read

Uttarakhand anganwadi supervisor bharti 2025 for worker 83 post Uttarakhand govt jobs: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खबर: 83 सुपरवाइजर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Uttarakhand anganwadi supervisor bharti 2025 for worker 83 post Uttarakhand govt jobs: लम्बे समय से आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकत्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड ने राज्य की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पदोन्नति का रास्ता खोल दिया है। विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती से सुपरवाइजर (समूह ‘ग’) पद पर चयन के लिए वर्ष 2025-26 की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत कुल 83 आरक्षित पदों पर केवल उत्तराखंड में वर्तमान में कार्यरत और निर्धारित अर्हताएं पूरी करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

आवेदन की समय-सीमा Uttarakhand anganwadi supervisor bharti 2025 

ऑनलाइन आवेदन 25 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 24 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट wecdukschemes.in के माध्यम से पूरी की जाएगी।
पद और वेतनमान
पदनाम: सुपरवाइजर (समूह ‘ग’)
वेतनमान: ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-05)

आरक्षण के अनुसार रिक्त पद uttarakhand govt jobs 2025

रोस्टर के अनुसार 83 पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है:
अनुसूचित जाति: 11
अनुसूचित जनजाति: 4
अन्य पिछड़ा वर्ग: 10
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 6
अनारक्षित: 52
इसके अतिरिक्त शासनादेश के तहत क्षैतिज आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा। इसमें दिव्यांग श्रेणी के 2 पद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित के लिए 1 पद और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी/आश्रित के लिए 6 पद शामिल हैं, जो सभी अनारक्षित श्रेणी में होंगे।

आवश्यक अर्हताएं uttarakhand anganwadi bharti 2025

आयु सीमा: 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 31 वर्ष और अधिकतम 59 वर्ष
अनुभव: भर्ती वर्ष के प्रथम दिन तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के रूप में कम से कम 10 वर्ष की निरंतर और संतोषजनक मानदेय सेवा
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण
विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन से पहले उम्मीदवार विस्तृत विज्ञापन और SOP को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। चयन से जुड़ी सभी शर्तें, रिक्तियों का विवरण और प्रक्रिया वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Sahkari Bank Vacancy: उत्तराखंड सहकारी बैंक में जल्द होगी भर्ती

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top