Connect with us
Uttarakhand board exam 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
फोटो सोशल मीडिया Uttarakhand board exam 2026

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand board exam 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand board exam 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

1 min read

Uttarakhand board exam 2026: crisis, teachers angry over attack on director ajay kumar Naudiyal threaten boycott: उत्तराखंड शिक्षा संकट: बोर्ड परीक्षाओं पर मंडरा‌ए संकट के बादल, आक्रोशित शिक्षकों ने दी बहिष्कार की धमकी

Uttarakhand board exam 2026: crisis, teachers angry over attack on director ajay kumar Naudiyal threaten boycott: उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था इस समय गंभीर संकट के मुहाने पर खड़ी नजर आ रही है। दरअसल शनिवार को देहरादून में हुए प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हुए जानलेवा हमले का का मामला तूल पकड़ने लगा है। प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लाखों छात्रों के बीच अचानक उठे इस राजनीतिक विवाद ने शिक्षा तंत्र को हिला दिया है। मामला भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट के गंभीर आरोपों से जुड़ा है, जिससे प्रदेश भर के शिक्षक आक्रोशित हो उठे हैं। अब उनकी भूमिका बोर्ड परीक्षाओं के संचालन में सवालों के घेरे में है। आक्रोशित शिक्षकों ने विधायक और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी ना होने पर बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार जैसा कठोर निर्णय लेने की चेतावनी दी है।

विवाद की शुरुआत

गौरतलब हो कि यह मामला शनिवार को उस समय शुरू हुआ जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षा निदेशालय पहुंचे। उनका कहना था कि वे एक सरकारी स्कूल का नाम बदलने के मुद्दे पर बातचीत करने आए थे। शुरुआत में माहौल शांतिपूर्ण था और विधायक ने अपनी बात रखी, लेकिन बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

निदेशक पर कथित हमला

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान विधायक और उनके समर्थकों ने निदेशक के कार्यालय में घुसकर मारपीट और धक्का-मुक्की की। जिससे निवेशक चोटिल भी हो ग‌ए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से यह खबर पूरे प्रदेश में आग की तरह फ़ैल गई। इस मामले में निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक मर्यादाओं के खिलाफ है, बल्कि वरिष्ठ अधिकारी की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन विवाद के दुष्प्रभाव बोर्ड परीक्षाओं तक फैल चुके हैं।

शिक्षकों का आक्रोश और प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों में भारी रोष फैल गया। उनका कहना था कि यदि वरिष्ठ अधिकारी अपने कार्यालय में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम शिक्षक किस भरोसे से कार्य करेंगे। विधायक की तानाशाही से आक्रोशित शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना और सड़क जाम कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस भी तैनात की गई है।

बोर्ड परीक्षाओं पर संभावित असर

शिक्षक संगठनों में चर्चा तेज है कि क्या वे आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सेवाएं देंगे या नहीं। उनका कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षक केवल निगरानी और मूल्यांकन ही नहीं करते, बल्कि परीक्षा संचालन का पूरा ढांचा उन्हीं पर निर्भर है।

चेतावनी और प्रशासनिक दबाव

राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने चेतावनी दी कि यदि मामले में आरोपी विधायक की गिरफ्तारी नहीं होती और शिक्षक सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तो संगठन बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार का निर्णय ले सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी राजनीतिक दबाव में नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

छात्रों और अभिभावकों की चिंता

शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस विवाद में छात्रों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं उठाना चाहिए। अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है कि कहीं राजनीतिक टकराव की कीमत उनके बच्चों को न चुकानी पड़े।

कुल मिलाकर उत्तराखंड में शिक्षा तंत्र अब प्रशासन और राजनीतिक हस्तक्षेप के बीच संतुलन बनाने की चुनौती का सामना कर रहा है। यदि जल्द समाधान न निकला तो बोर्ड परीक्षाओं पर भी इसका व्यापक असर पड़ सकता है। अब प्रशासन और सरकार पर इस मामले में समय रहते कदम उठाने की जिम्मेदारी है, ताकि शिक्षा व्यवस्था पटरी पर बनी रहे। अब देखना होगा सरकार सत्ताधारी विधायक पर कोई कार्रवाई करती है या फिर शिक्षकों का आक्रोश और अधिक गहराता है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news today: देहरादून प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top