Connect with us
Uttarakhand news today: देहरादून प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला
फोटो सोशल मीडिया Uttarakhand news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news today: देहरादून प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला

UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand news today: देहरादून प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला

1 min read

Uttarakhand news today: Deadly attack on Dehradun Primary Education Director Ajay Kumar Naudiyal: विधायक और समर्थकों द्वारा निदेशक से मारपीट के आरोप, शिक्षक प्रदर्शन में उतरे, भारी पुलिस तैनात…

Uttarakhand news today: Deadly attack on Dehradun Primary Education Director Ajay Kumar Naudiyal: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद निंदनीय खबर देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर उनके कार्यलय में ही जानलेवा हमला हो गया। इस घटना में शिक्षा निदेशक को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी आंख और चेहरे पर पट्टियां की गई है। प्रथमदृष्टया भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर निदेशक के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की करने के गंभीर आरोप लगे। घटना का कारण एक सरकारी स्कूल का नाम बदलने का विवाद बताया जा रहा है। मामले के बाद अब शिक्षक संघ भी मुखर हो गया है और उन्होंने विधायक पर कार्यवाही ना होने पर बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार जैसे कदम उठाने की हिदायत भी सरकार को दी है।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को विधायक उमेश शर्मा अपने समर्थकों के साथ निदेशालय पहुंचे और उन्होंने संबंधित विद्यालय का नाम बदलने की मांग की। निदेशक ने साफ किया कि स्कूल का नाम बदलना शासन स्तर का निर्णय है और यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इस असहमति के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के दौरान कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें निदेशक के कक्ष में तीखी बहस, धक्का-मुक्की और कुर्सियों का फेंका जाना दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद मामला और गरमा गया।

प्रशासनिक कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। निदेशालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि अभी तक पुलिस द्वारा कोई एफआईआर मामले में दर्ज नहीं की गई है और ना ही खबर लिखे जाने तक विधायक का कोई स्पष्टीकरण ही सामने आया है।

शिक्षक और जनाक्रोश

वहीं इस घटना से शिक्षा विभाग के शिक्षकों में गहरा आक्रोश फैल गया। उन्होंने कहा कि विधायक का यह व्यवहार संवैधानिक रूप से गलत और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षक समुदाय ने निदेशालय के बाहर धरना और सड़क जाम किया, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि यह पूरे शिक्षा तंत्र की गरिमा से जुड़ा मामला है।

राजनीतिक पहलू

घटना पर राजनीतिक रंग भी चढ़ गया है। विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल उठाए, जबकि विधायक के समर्थकों का कहना है कि यह मांग केवल जनभावना के अनुरूप की गई थी। प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच की बात कही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होगी और शिक्षकों का आंदोलन शांत होता है या नहीं।
यह भी पढ़ें- Kainchi dham highcourt news: कैंची धाम में करोड़ों का चढ़ावा डकार गए ट्रस्टी, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top