Connect with us
Uttarakhand board exam 2026 Answer Sheet
Image : Devbhoomi darshan ( Uttarakhand board exam 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Board exam: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में रुपए रखने पर सख्त कार्रवाई

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand Board exam: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में रुपए रखने पर सख्त कार्रवाई

1 min read

Uttarakhand board exam 2026 : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में रुपए रखने पर सख्त कार्रवाई

Uttarakhand board exam 2026 Answer Sheet   :उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए इस वक्त की बड़ी और सख्त खबर सामने आ रही है। Uttarakhand Board of School Education ने साफ-साफ कह दिया है कि अगर किसी भी परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका में रुपये रखे मिले, तो इसे सीधे तौर पर नकल माना जाएगा और उसकी कॉपी तुरंत सील कर दी जाएगी। यानी अगर कोई छात्र यह सोच रहा है कि कॉपी के अंदर नोट रखकर पास होने का दबाव बनाया जा सकता है, तो अब ऐसा करना बेहद भारी पड़ सकता है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand board exam 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड 8 मुन्ना भाई गिरफ्तार, दूसरे की जगह दे रहे थे पेपर

बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने सभी जिलों के अधिकारियों को पत्र जारी कर कड़े निर्देश दिए हैं कि परीक्षाएं पूरी तरह नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से कराई जाएं। इस बार प्रदेशभर में 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 39,924 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं और 21 फरवरी से परीक्षाएं शुरू भी हो चुकी हैं। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी कॉपी में रुपये मिलते हैं तो कार्रवाई केवल छात्र तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि संबंधित कक्ष निरीक्षक पर भी नकल में सहयोग या लापरवाही के आरोप में कार्रवाई की जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि उत्तर पुस्तिका में पैसे रखना अनैतिक आचरण है और नकल अधिनियम के तहत ऐसे छात्र को तीन से पांच साल तक बोर्ड परीक्षा में बैठने से वंचित किया जा सकता है। साफ संदेश है कि इस बार बोर्ड कोई भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है — मेहनत से पढ़ाई कर परीक्षा दें, क्योंकि किसी भी तरह का शॉर्टकट या चालाकी आपके भविष्य पर सीधा असर डाल सकती है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top