Connect with us
Uttarakhand board result 2026: 10th 12th uk board exam result will be declared April last week update latest breaking news live today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand board result 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand board result 2026: अप्रैल माह में ही घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand board result 2026: अप्रैल माह में ही घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट

1 min read

Uttarakhand board result 2026  : उत्तराखंड बोर्ड का इसी महीने खुलेगा रिजल्ट, आज शुक्रवार को मूल्यांकन कार्य हो जाएगा पूरा…

Uttarakhand board result 2026: 10th 12th uk board exam result will be declared April last week update latest breaking news live today  : उत्तराखंड बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है, कि जल्द ही उनका परीक्षा परिणाम का इंतजार खत्म होने वाला है। जी हाँ दरअसल उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इसी माह के अंतिम सप्ताह तक परीक्षाफल घोषित करने वाला है।

यह भी पढ़े :Sitarganj accident news today: सितारगंज डंपर की चपेट में आने से 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत

बता दें उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसके तहत 29 मूल्यांकन केंद्रो पर आज शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Chulbuli Prabha Rawat: पौड़ी की नन्ही स्टार प्रभा रावत: पहाड़ी बोली से छा गई

आज शुक्रवार को मूल्यांकन कार्य होगा पूरा ( Uttarakhand board result)

गौर हो प्रदेश में इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चली थी। 1261 केंद्रो मे हाई स्कूल के 112266 व इंटरमीडिएट के 102986 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 27 मार्च से 10 अप्रैल तक मूल्यांकन की तिथि तय की गई थी जिसके लिए 5000 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई । आज मूल्यांकन का अंतिम दिन है जबकि बीते गुरुवार को मूल्यांकन का शत प्रतिशत कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top