Connect with us
Sitarganj accident news today: 3 youth sultan najim shadab, died after hit by a dumper in udham Singh Nagar Uttarakhand breaking hindi samachar live
Image : social media ( Sitarganj accident news today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Sitarganj accident news today: सितारगंज डंपर की चपेट में आने से 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Sitarganj accident news today: सितारगंज डंपर की चपेट में आने से 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत

1 min read

Sitarganj accident news today  : डंपर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sitarganj accident news today: 3 youth sultan najim shadab, died after hit by a dumper in udham Singh Nagar Uttarakhand breaking hindi samachar live : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर डंपर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ,वहीं परिजनों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़े :Dehradun fake teacher news: देहरादून फर्जी प्रमाणपत्र से पाई नौकरी शिक्षिका बर्खास्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर सितारगंज गौरीखेड़ा के निवासी 24 वर्षीय सुल्तान, 16 वर्षीय नाजिम , 26 वर्षीय शादाब व 15 वर्षीय कैफ बीते गुरुवार की रात 8:30 रेहड़ी पर बैठकर वापिस घर लौट रहे थे। तभी इस दौरान जैसे ही उनकी रेहड़ी सितारगंज अमरिया रोड के पास मलपुरी मे पहुंची तो पास से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने रेहडी को जोरदार टक्कर मारी।

तीन युवको ने तोड़ा दम ( udham singh nagar road accident today)

रेहडी और डंपर के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेहडी पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं बल्कि रेहडी में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को घटित होता देख आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर भागे , जिन्होंने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। हालांकि पुलिस प्रशासन के पहुंचने से पहले ही डंपर चालक मौके फरार हो गया था।

गम्भीर रूप से घायल युवक हायर सेंटर रेफर ( udham singh nagar road accident latest news)

पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा घायल युवक 15 वर्षीय कैफ को गंभीर हालत में सितारगंज उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। हालात की गंभीरता को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school mobile news: उत्तराखण्ड स्कूलों में मोबाइल उपयोग पर होगी सख्ती

हादसे मे दो सगे भाइयो की मौत (Sitarganj accident news today) 

बताते चले मृतकों में शादाब, नाज़िम और सुल्तान शामिल है जिसमें शादाब और नाजिम दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। दोनों बेटों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान वाहन गुलफाम पुत्र यामीन चला रहा था जो सुरक्षित बच गया।

परिजन बोले डंपर चालक को पकडो CO बोले शर्तें मत लगाओ (udham singh nagar accident news today)

मृतको के परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर डंपर चालक को तुरंत पकड़ने की मांग की। इस दौरान एक युवक के परिजन ने कहा हमें वह डंपर वाला चाहिए ,जिस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धौनी ने जवाब दिया कि वह पुलिस वालों को भी चाहिए। परिजनों ने कहा कि आरोपी के पकड़े जाने तक वह कहीं नहीं जाएंगे तब CO ने जवाब देते हुए कहा कि वह आपकी मर्जी है लेकिन शर्ते मत लगाओ पुलिस अपना काम कर रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top