UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand board result 2026 date: उत्तराखण्ड बोर्ड रिजल्ट तिथि घोषित UBSE UK board
1 min read
Uttarakhand board result 2026: Uttarakhand Board Result 2026 | 25 अप्रैल को खत्म होगा इंतजार, सुबह 10 बजे जारी होंगे नतीजे
Uttarakhand board result 2026 date: 10th 12th exam UBSE UK board result declared on 25 april breaking news uttarakhand live update: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सामने आ रही है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने की तारीख तय कर दी गई है। लंबे इंतजार के बाद 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे बोर्ड सभागार, रामनगर से रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
यह भी पढ़े :Kathgodam roadways bus accident: काठगोदाम स्कूल से लौट रही बच्ची को रोडवेज बस ने रौंदा
UK Board 10th 12th Result 2026 | शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में होगा ऐलान
परिणाम जारी करने के दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती भी मौजूद रहेंगे। बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी के अनुसार, इस बार परीक्षा प्रक्रिया को तय समय के भीतर व्यवस्थित तरीके से पूरा किया गया।
UBSE Board Exam 2026 Uttarakhand | 2 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य दांव पर
बताते चलें कि इस वर्ष हाईस्कूल में 1,12,266 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। कुल मिलाकर 2,15,252 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी है, जिनकी निगाहें अब परिणाम पर टिकी हुई हैं।
Uttarakhand board exam result 2026 Exam Pattern Update | तय समय पर संपन्न हुई परीक्षा, एक पाली में हुआ आयोजन
आपको बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच कराई गईं, जबकि लिखित परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होकर 20 मार्च तक चलीं। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गईं, जिससे परीक्षा संचालन में एकरूपता बनी रही।
यह भी पढ़े :TamilNadu Firecracker Factory Blast | विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 19 लोगों की मौत
Uk board result 2026 Education Infrastructure | प्रदेशभर में 1261 परीक्षा केंद्र, कई संवेदनशील घोषित
परीक्षा संचालन के लिए पूरे प्रदेश में 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 50 एकल और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल रहे। 156 केंद्रों को संवेदनशील और 6 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया, जिससे निगरानी व्यवस्था को और सख्त किया जा सके।
Uttarakhand board Online Result System | पहली बार पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया, स्कूल स्तर पर भी मिलेगा रिजल्ट
इस बार बोर्ड ने तकनीकी बदलाव करते हुए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया। साथ ही स्कूलों को अलग-अलग पोर्टल और पासवर्ड दिए गए हैं, जिससे छात्र अपने-अपने विद्यालय में ही परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।
