UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand Board: मां को खोया पर नहीं खोया हौसला कार्तिक त्यागी ने हासिल किया 95.40% अंक
1 min read
Uttarakhand Board topper 2026: मां के निधन के बाद भी बेटे का नही टूटा हौंसला, देहरादून के कार्तिक त्यागी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 95.40% अंक किये हासिल..
Uttarakhand Board topper 2026: Kartik Tyagi of dehradun scored 95.40% marks UK board result 2026: कहते हैं कि जिंदगी का कुछ भरोसा नहीं है, कभी-कभी जिंदगी हमें उस मोड पर लाकर खड़ा कर देती है, जहां पर अच्छे खासे लोगों के भी कदम लड़खड़ा जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है, देहरादून के कार्तिक त्यागी के साथ जिनकी माँ का निधन कोरोना काल में हुआ।
लेकिन बावजूद इसके कार्तिक के कदम ना तो डगमगाये और न ही उनके हौंसले कम हुए, जिसकी बदौलत हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में कार्तिक त्यागी ने 95.40% अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मुश्किल चाहे कितनी ही बड़ी क्यों ना हो सफलता का सिर्फ एक ही मूल मंत्र है वह है मजबूत इरादे।
यह भी पढ़े :UBSE 12th topper 2026: 12वीं में ऋषिकेश के आर्यन बने सेकंड उत्तराखण्ड टापर पिता है मोटर मैकेनिक
बता दें उत्तराखंड हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में राजधानी देहरादून के बालावाला निवासी और अभिनव चिल्ड्रन्स एकेडमी के छात्र कार्तिक त्यागी ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 95. 40 % अंक प्राप्त किए है। दरअसल कार्तिक की कहानी जितनी आसान दिखती है उतनी है नहीं। कार्तिक के पिता दीपक प्राइवेट नौकरी करते हैं, वही कार्तिक के जीवन का सबसे कठिन दौर वर्ष 2021 में तब आया जब वह छठवीं कक्षा में थे। कोरोना महामारी के दौरान कार्तिक की माँ शालू का निधन हो गया था इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया था।
कार्तिक की दादी , पिता, भाई ने निभाई कार्तिक की जिम्मेदारियां ( Uttarakhand 10th board result out kartik tyagi)
मां के निधन के बाद कार्तिक को लगा कि सब कुछ खत्म हो गया ,लेकिन इस दर्द ने उन्हें संभलने और आगे बढ़ाने की ताकत दी। कार्तिक ने ठान लिया है कि वह अपने मां के सपनों को अधूरा नहीं रहने देंगे। घर की जिम्मेदारियों के बीच कार्तिक के लिए पढ़ाई जारी रखना आसान नहीं था। लेकिन कार्तिक की दादी 65 वर्षीय राकेश देवी, बड़े भाई मयंक और कार्तिक के पिता ने मिलकर कार्तिक की जिम्मेदारियां निभाई जिसकी बदौलत उन्होंने पढ़ाई से कभी समझौता नहीं किया।
यह भी पढ़े :Pauri Garhwal cbse 10th result: बानी पंवार बनी श्रीनगर टापर CBSE 10th topper 2026
कार्तिक एनडीए में जाकर मां का सपना करना चाहते हैं पूरा ( dehradun news today)
कार्तिक की नियमित पढ़ाई अनुशासन और मेहनत रंग लाई ,जिसकी वजह से आज उन्हें उत्तराखंड हाई स्कूल बोर्ड में 95. 40% अंक प्राप्त हुए हैं जो कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। कार्तिक ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षको समेत समस्त परिजनों को दिया है। कार्तिक का सपना राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एनडीए में चयन पाकर फौजी की वर्दी पहनकर देश सेवा करना है। कार्तिक के लिए यह सिर्फ एक सपना नहीं बल्कि अपनी मां के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
