Connect with us
Haldwani Jyoti Adhikari vlogger Gets bail from court
Image : social media ( Jyoti Adhikari vlogger)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Jyoti Adhikari News: हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को मिली जमानत…

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Jyoti Adhikari News: हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को मिली जमानत…

1 min read

Jyoti Adhikari vlogger : हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को मिली जमानत…

Haldwani Jyoti Adhikari vlogger Gets bail from court: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां हल्द्वानी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को मंगलवार को बड़ी कानूनी राहत मिली जब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए रिहाई के आदेश जारी कर दिए।

यह भी पढ़े :Jyoti Adhikari haldwani news: हल्द्वानी जेल में बंद ज्योति अधिकारी पर 7 और FIR दर्ज

इस मामले को लेकर बीते कई दिनों से न सिर्फ हल्द्वानी बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चाओं का दौर चल रहा था, कोर्ट में ज्योति अधिकारी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र बिष्ट और गौरव कपूर ने पक्ष रखते हुए दलील दी कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या उत्तराखंड की गरिमा को आहत करने का कोई इरादा नहीं था और भविष्य में भी वह किसी तरह का ऐसा कृत्य नहीं करेंगी जिससे समाज या न्यायालय की मर्यादा प्रभावित हो, उल्लेखनीय है कि ज्योति अधिकारी के खिलाफ जूही चुफाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें उन पर उत्तराखंड की महिलाओं और लोक देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और एक कार्यक्रम के दौरान दराती लहराने जैसे आरोप लगे थे, पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 8 जनवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, वहीं यह भी सामने आया है कि ज्योति अधिकारी पर प्रदेश के अलग-अलग थानों में तीन से चार अन्य मामले भी दर्ज हैं, हालांकि वर्तमान प्रकरण में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी, जमानत की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों में राहत का माहौल देखने को मिला है जबकि प्रशासन और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top