Connect with us
Uttarakhand breaking News: Almora dhaula devi hariyana Son-in-Law Allegedly Killing Father-in-Law

Home / Almora / Almora News: अल्मोड़ा में दामाद बना कातिल, पत्नी और सास के साथ मिलकर ससुर की हत्या

Almora UTTARAKHAND NEWS

Almora News: अल्मोड़ा में दामाद बना कातिल, पत्नी और सास के साथ मिलकर ससुर की हत्या

1 min read

Almora Breaking News Today: अल्मोड़ा में दामाद बना हैवान, पत्नी और सास संग मिलकर ससुर को उतारा मौत के घाट

Almora Breaking News Today: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के सेली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हरियाणा से आए एक दामाद पर अपनी पत्नी और सास के साथ मिलकर ससुर की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया, जबकि घायल ससुर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें :Champawat Road Accident: चंपावत में बड़ा सड़क हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी ग्राम प्रधान की कार, पिता-पुत्र गंभीर घायल

अप्रैल में हुई थी बेटी की शादी (Almora Marriage Case)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेली गांव निवासी चंद्रशेखर पांडे की बड़ी बेटी जानकी पांडे का विवाह अप्रैल 2026 में हरियाणा के हांसी निवासी धर्मवीर के साथ हुआ था। शादी के बाद चंद्रशेखर अपने पैतृक गांव सेली लौट आए थे और खेती-बाड़ी का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि 20 जून को उनकी बेटी जानकी और दामाद धर्मवीर अचानक गांव पहुंचे थे।

ससुर पर किए गए एक दर्जन से अधिक वार (Almora News Hindi)

आरोप है कि 21 जून को किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद धर्मवीर, उसकी पत्नी जानकी और चंद्रशेखर की पत्नी खष्टी देवी ने मिलकर चंद्रशेखर पांडे पर हमला कर दिया। आरोप है कि धर्मवीर ने धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में चंद्रशेखर के शरीर पर एक दर्जन से अधिक चोटें आईं। उनके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं और सिर पर गंभीर घाव हो गए। हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में कमरे के अंदर छोड़ दिया गया।

वारदात के बाद पत्नी को लेकर फरार हुआ आरोपी (Accused Absconding)

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धर्मवीर अपनी पत्नी जानकी को साथ लेकर मौके से फरार हो गया। देर रात जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने बंद कमरे में पड़े घायल चंद्रशेखर को बाहर निकाला। उस समय उनकी हालत बेहद गंभीर थी और शरीर से काफी खून बह चुका था।

यह भी पढ़ें : Karnaprayag Nihang Sikh Clash: कर्णप्रयाग निहंग-सिख विवाद ने पकड़ा तूल, पंजाब से पहुंचे सांसद-विधायक; डीजीपी से निष्पक्ष जांच की मांग (Nihang Sikh Clash Case)

हल्द्वानी ले जाते समय हुई मौत (Death During Treatment)

ग्रामीणों की मदद से चंद्रशेखर पांडे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव और सिर की हड्डी टूटने के कारण उनकी मौत हुई।

पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा (Police Investigation)

मृतक के पिता नारायण दत्त पांडे ने दन्या थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दामाद धर्मवीर, बड़ी बेटी जानकी पांडे और मृतक की पत्नी खष्टी देवी को नामजद किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य (Forensic Evidence)

दन्या थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा लिए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

रिश्तों के कत्ल से दहला गांव (Shocking Crime)

इस दर्दनाक घटना ने पूरे सेली गांव को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में कुछ महीने पहले बेटी की शादी की खुशियां मनाई गई थीं, उसी परिवार में खून-खराबे की यह वारदात अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है

Continue Reading

More in Almora

To Top