Almora UTTARAKHAND NEWS
Uttarakhand news: अल्मोड़ा एमटीएस(SSC) भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी
1 min read
| SSC Exam center| Uttarakhand MTS Recruitment 2026|Almora news |अल्मोड़ा में एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा, दूसरे उम्मीदवार की जगह दे रहा था एग्जाम
| SSC Exam center|Uttarakhand MTS Recruitment 2026 | Almora News Today| Uttarakhand News| उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एमटीएस (समूह-ग) भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी अभ्यर्थी के परीक्षा देने का मामला सामने आ रहा है। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल में आयोजित परीक्षा के दौरान एक युवक दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया। मामले को गंभीर मानते हुए संस्थान प्रशासन ने सोमेश्वर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Haldwani News Today: हल्द्वानी पति का हुआ निधन वियोग में पत्नी ने भी खत्म कर दी जिंदगी
ईडब्ल्यूएस पद के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा (MTS Recruitment Exam)
संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी सजीष कुमार पीवी के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के तहत एमटीएस के एक पद के लिए शनिवार सुबह 10 बजे लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 12 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा के दौरान हुआ शक (Fake Candidate Caught)
परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात निरीक्षकों को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। हालांकि परीक्षा में किसी तरह का व्यवधान न आए, इसलिए उसे परीक्षा पूरी करने दी गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद संबंधित अभ्यर्थी से पूछताछ की गई और उसके दस्तावेजों की विस्तार से जांच की गई।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी के प्रयास रंग लाए, टनकपुर-हजूर साहिब नांदेड़ के बीच सीधी ट्रेन
दूसरे उम्मीदवार की जगह दे रहा था परीक्षा (Recruitment Fraud Case)
जांच में सामने आया कि हरियाणा के कैथल निवासी अमित कुमार के स्थान पर जींद निवासी साहिल परीक्षा दे रहा था। पूछताछ के दौरान साहिल ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह अमित कुमार की जगह परीक्षा में शामिल हुआ था।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Almora Police Investigation)
संस्थान प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बताते हुए पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। शिकायत के साथ संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
