Connect with us
Uttarakhand breaking news: almora holi holiday 2026 for 4 days 3 local holiday declared
सांकेतिक फोटो almora holi holiday 2026

Home / UTTARAKHAND NEWS / Almora holi holiday 2026: होली में 4 दिनों की छुट्टी, अल्मोड़ा में 3 स्थानीय अवकाश घोषित

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Almora holi holiday 2026: होली में 4 दिनों की छुट्टी, अल्मोड़ा में 3 स्थानीय अवकाश घोषित

1 min read

Uttarakhand breaking news: almora holi holiday 2026 for 4 days 3 local holiday declared: अल्मोड़ा में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, होली में पूरे 4 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल आफिस

Uttarakhand breaking news: almora holi holiday 2026 for 4 days 3 local holiday declared: उत्तराखण्ड में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर होली के अवकाश के संबंध में राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां सभी सरकारी अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सरकारी अर्द्धसरकारी कार्यालय 1 मार्च से 4 मार्च तक होली के दौरान बंद रहेंगे। हालांकि 1 मार्च को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा, जबकि 2, 3 एवं 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। जिसमें 2 मार्च का स्थानीय अवकाश जिलाधिकारी द्वारा जबकि 3 एवं 4 मार्च का सार्वजनिक अवकाश उत्तराखण्ड शासन द्वारा घोषित किया गया है।

दरअसल आज 28 फरवरी को अल्मोड़ा जिले में वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाशों को लेकर प्रशासन ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट आर्ट्स (संशोधित) 1881 के प्रावधानों के तहत जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों के लिए तीन स्थानीय अवकाश निर्धारित किए गए हैं। यह फैसला स्थानीय परंपराओं और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को पारिवारिक और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिल सके। होली से ठीक पहले जारी हुए इस आदेश से सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ये रहेंगे स्थानीय अवकाश

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार वर्ष 2026 में अल्मोड़ा जनपद में निम्न त्योहारों पर स्थानीय अवकाश रहेगा—
1. होली – 02 मार्च 2026 (सोमवार)
2. अष्टमी श्राद्ध (अष्टका) – 03 अक्टूबर 2026 (शनिवार)
3. दीपावली – 09 नवम्बर 2026 (सोमवार)
इन तिथियों पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा।

किन संस्थानों पर लागू नहीं होगा आदेश

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश बैंक, कोषागार और उप-कोषागारों पर लागू नहीं होगा। यानी इन विभागों में नियमित कार्य व्यवस्था जारी रहेगी, जबकि अन्य कार्यालय और संस्थान निर्धारित तिथियों पर बंद रहेंगे।
Almora holi holiday 2026: होली में 4 दिनों की छुट्टी, अल्मोड़ा में 3 स्थानीय अवकाश घोषित
यह भी पढ़ें- Champawat holiday news today: चम्पावत में 3 दिवसीय स्थानीय अवकाश घोषित

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top