UTTARAKHAND NEWS देहरादून
B C Khanduri died: नहीं रहें पूर्व CM बीसी खंडूरी उत्तराखण्ड में शोक की लहर uttarakhand
1 min read
B C Khanduri died : लंबे समय से बीमार चल रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन
Uttarakhand breaking news: ex CM B C Khanduri died death biography passed away dehradun max hospital BJP leader political news : समूचे उत्तराखण्ड के इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार सुबह मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 91 साल के थे और लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। उनकी बेटी एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने पिता के निधन की पुष्टि की है। उनके निधन की खबर से समूचे देश प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है
यह भी पढ़े :Tehri rain news today: टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश अतिवृष्टि से तबाही घरों में घुसा मलबा दबे वाहन
आपको बता दें कि मेजर जनरल (से.नि.) बी. सी. खण्डूरी मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म १ अक्टूबर 1934 को पौड़ी गढ़वाल जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। बताते चलें कि वह 8 मार्च 2007 – 23 जून 2009 एवं 11 सितंबर 2011 – 13 मार्च 2012 तक राज्य के चौथे एवं छ्ठे मुख्यमंत्री के पद पर आसीन रहे थे। सेना से सेवानिवृत्त के बाद राजनीति में कदम रखने वाले मेजर जनरल खंडूरी लोकसभा के सांसद भी रह चुके हैं। अटल बिहारी सरकार में उन्होंने वर्ष 1999 में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली थी।
