Connect with us
Tehri rain news today: Heavy rain in Tehri Garhwal debris entered houses, vehicles buried, Jaunpur block Thatyur uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Tehri rain news today)

Home / Tehri Garhwal / Tehri rain news today: टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश अतिवृष्टि से तबाही घरों में घुसा मलबा दबे वाहन

Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS

Tehri rain news today: टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश अतिवृष्टि से तबाही घरों में घुसा मलबा दबे वाहन

1 min read

Tehri rain news today: Uttarakhand weather News tehri garhwal disaster heavy rain अचानक बारिश बनी आफत, बिलौंदी पुल बाजार में दुकानों में घुसा मलबा; हाईवे भी हुआ बंद

Tehri rain news today: Heavy rain in Tehri Garhwal debris entered houses, vehicles buried, Jaunpur block Thatyur uttarakhand breaking news today: मानसून से पहले ही उत्तराखण्ड में मौसम ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां जौनपुर विकासखण्ड के थत्यूड़ क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदली कि कुछ ही मिनटों में अतिवृष्टि से बिलौंदी पुल बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थान भवान के पास स्थित इलाके में तेज मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि से नाला उफान पर आ गया और भारी मात्रा में पानी व मलबा सीधे बाजार की दुकानों में घुस गया। इस घटना से कई व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, जबकि उत्तरकाशी-सुवाखोली-देहरादून मार्ग भी बाधित हो गया और क‌ई वाहन भी मलबे की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़े :Haridwar road Accident: रूड़की में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर 2 युवकों की गई जिंदगी

बारिश के साथ अचानक उतरा मलबा (tehri garhwal Heavy Rain and Landslide)

स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे क्षेत्र में अचानक तेज बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर में बिलौंदी क्षेत्र का नाला उफन गया और उसके साथ आया मलबा बाजार तक पहुंच गया। देखते ही देखते कई दुकानों और भवनों के भीतर पानी भर गया। दुकानदार सामान बचाने के लिए भागदौड़ करते नजर आए।

मलबे का सबसे अधिक असर स्थानीय व्यापारी कुलवीर सिंह नकचवाल की दुकान और भवन पर पड़ा। बताया गया कि उनकी एजेंसी के कार्यालय और गोदाम में रखा सामान पूरी तरह प्रभावित हो गया। गोदाम में रखे करीब 200 से अधिक सीमेंट के कट्टे भी खराब हो गए।

दुकानों और वाहनों को नुकसान (uttarakhand rain Market Damage)

बारिश और मलबे की वजह से बाजार की अन्य दुकानों में भी पानी भर गया। कई दुकानों के सामने मलबे का ढेर जमा हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। घटना के दौरान एक कार और दो स्कूटी भी मलबे में दब गईं। अचानक आई इस आपदा से बाजार क्षेत्र में लंबे समय तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय राजस्व विभाग के अनुसार नौघर गांव के नीचे अतिवृष्टि की सूचना मिली थी, जिसके बाद नाले का बहाव तेजी से बढ़ गया। प्राथमिक जांच में दो भवनों और कई दुकानों को नुकसान होने की पुष्टि हुई है।

हाईवे बंद होने से लगी वाहनों की कतार (uttarakhand Road Block monsoon 2026)

मलबा आने के कारण उत्तरकाशी-नगुन-सुवाखोली-देहरादून स्टेट हाईवे (SH-30) भी बाधित हो गया। सड़क पर भारी मात्रा में पत्थर और मिट्टी जमा होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थत्यूड़ थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कराया गया।

प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीनें लगाकर सड़क खोलने का कार्य देर शाम तक जारी रहा। वहीं खिलाड़ी नदी का जलस्तर भी अचानक बढ़ गया, जिससे आसपास के लोगों की चिंता और बढ़ गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: उत्तराखण्ड में हरियाणा की युवती के साथ दरिंदगी, 5 दिन तक दुष्कर्म

राहत की बात, कोई जनहानि नहीं (Uttarakhand Heavy Rain News Tehri Rain Update Relief Operation)

घटना के बीच राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ी इलाकों में अचानक मौसम बदलने और नालों के उफान पर आने की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।

Continue Reading

More in Tehri Garhwal

To Top