UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani tanakpur didihat KEMU Bus: हल्द्वानी डीडीहाट वाया टनकपुर केमू बस सेवा किराया टाइमिंग
1 min read
haldwani tanakpur didihat KEMU Bus fare timing via champawat lohaghat Pithoragarh Uttarakhand breaking news : 25 साल बाद टनकपुर मार्ग पर लौटी केमू बस, हल्द्वानी–डीडीहाट नई सेवा से कुमाऊं को राहत
haldwani tanakpur didihat KEMU Bus fare timing via champawat lohaghat Pithoragarh Uttarakhand breaking news : उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल यह खुशखबरी हल्द्वानी से पहाड़ की यात्रा करने वाले लोगों से जुड़ी हुई है। आपको बता दें कि कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में सार्वजनिक परिवहन की कमी लंबे समय से लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई थी। खासकर टनकपुर मार्ग पर केमू बस सेवा बंद होने के बाद यात्रियों को महंगे और सीमित विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। अब यह इंतजार का समाप्त हो गया है।
कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन (केमू) ने करीब 25 वर्ष बाद टनकपुर हाईवे पर अपनी बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है। परिवहन विभाग से परमिट मिलने के बाद हल्द्वानी से डीडीहाट के लिए इस बहुप्रतीक्षित रूट पर फिर से बस सेवा चालू हो गई है, जिससे चम्पावत और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
हल्द्वानी से डीडीहाट तक सीधी कनेक्टिविटी
बताया गया है कि नई सेवा के तहत बस रोज सुबह 6:05 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी। यह बस टनकपुर, चंपावत और पिथौरागढ़ होते हुए डीडीहाट पहुंचेगी। वापसी में डीडीहाट से हल्द्वानी के लिए प्रस्थान समय सुबह 5:30 बजे तय किया गया है। इस संबंध में केमू के निदेशक सुंदर सिंह चौहान के अनुसार इस रूट का परमिट एक वर्ष पहले ही मिल चुका था, लेकिन अब जाकर संचालन शुरू हो पाया है। इससे सीमांत क्षेत्रों की आवाजाही पहले से अधिक सुगम होगी।
किराया भी काफी कम
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किराया भी संतुलित रखा गया है।
हल्द्वानी से डीडीहाट: ₹600
हल्द्वानी से टनकपुर: ₹200
टनकपुर से पिथौरागढ़: ₹300
पिथौरागढ़ से डीडीहाट: ₹100
इसके अलावा चम्पावत से हल्द्वानी तक का सफर लगभग 350 से 370 रुपये में और चम्पावत से टनकपुर तक करीब 150 से 160 रुपये में पूरा किया जा सकेगा। कम खर्च में लंबी दूरी तय होने से स्थानीय व्यापारियों, विद्यार्थियों और रोजमर्रा के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
अभी 28 सीटें, आगे बढ़ सकती है क्षमता
आपको बता दें कि फिलहाल इस मार्ग पर 28 सीटों वाली बस चलाई जा रही है। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो भविष्य में 40 सीटों वाली बसें भी संचालित करने की योजना है। टनकपुर मार्ग पर केमू की वापसी सिर्फ एक बस सेवा की शुरुआत नहीं है, बल्कि पहाड़ के लोगों के लिए वर्षों बाद भरोसेमंद परिवहन का पुनर्जागरण है। सीमांत जिलों की कनेक्टिविटी मजबूत होने से क्षेत्रीय आवागमन, व्यापार और सामाजिक संपर्क को नई गति मिलने की उम्मीद है, साथ ही यात्रियों की जेब का बोझ भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- UPNL Equal pay rule: समान कार्य समान वेतन के लिए 1 जनवरी 2016 नई कट-ऑफ तय
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
