Connect with us
Uttarakhand breaking news harish rawat: ex CM Congress leader little break from politics latest update live
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand breaking news harish rawat)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand breaking news harish rawat: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लिया राजनीति से ब्रेक

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand breaking news harish rawat: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लिया राजनीति से ब्रेक

1 min read

Uttarakhand breaking news harish rawat  : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजनीति से लिया ब्रेक, कहा यह पहली किश्त है..

Uttarakhand breaking news harish rawat: ex CM Congress leader little break from politics latest update live  : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजनीति से ब्रेक लेने का ऐलान किया है, जिसे उन्होंने अर्जित अवकाश की पहली किश्त बताया है। हरीश रावत के इस कदम से राजनीति गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही है।

यह भी पढ़े :Harish Rawat voter list nikay chunav: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम मतदाता सूची से गायब

बता दें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी सांझा की है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 60 वर्षों की राजनीतिक यात्रा संघर्ष सेवा और समर्पण की पहचान, बिजली पानी की दरे बढ़ाने के लिए सरकार के इरादे के खिलाफ एक घंटे के मौन व्रत के पश्चात उन्होंने मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की आराधना की। इसके साथ ही शांत मन से अपने सार्वजनिक जीवन के 60 वर्षों की राजनीति यात्रा पर बहुत कुछ मनन किया और इस निष्कर्ष तक पहुंचे की 60 वर्षों की यात्रा के बाद उन्हें एक सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में अर्जित अवकाश लेने का अधिकार प्राप्त हो गया है।

हरीश रावत ने कहीं बड़ी बात ( harish rawat Uttarakhand news)

हरीश रावत का कहना है कि वो अर्जित अवकाश की पहली किस्त के रूप में 15 दिन तक राजनीतिक सोच व राजनीतिक कार्यों के व्रत रखेंगे। इस दौरान वह मंदिरों में पूजा अर्चना ईद मिलन और मांगलिक कार्यो में अवश्य भाग लेंगे। हरीश रावत 15 दिनों मे अपने जीवन यात्रा के उन प्रसंगों और मोडो को उकेरने की कोशिश करेंगे जो समय के साथ बहुत नीचे कहीं जा चुके हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top