UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Uttarakhand Breaking news: हरिद्वार में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
1 min read
Haridwar Breaking News: हरिद्वार में जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, Online मंगवाते थे खास पेपर, सरगना समेत तीन गिरफ्तार
Uttarakhand Breaking News: Three Arrested in Fake Currency Racket in haridwar shyampur area|Haridwar Breaking News |Fake Currency Racket News| Uttarakhand News| उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में जाली नोट छापकर उन्हें बाजार में खपाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। श्यामपुर थाना पुलिस ने लालढांग तिराहे के पास से गिरोह के मुख्य सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये के अधकटे नकली नोट, नोट छापने के उपकरण, लैपटॉप, प्रिंटर और विशेष जीएसएम पेपर बरामद किया है। इस कार्रवाई के साथ अब तक इस मामले में कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड में 1 जुलाई से मदरसा बोर्ड खत्म, सभी मदरसे राज्य शिक्षा बोर्ड के दायरे में
वन कर्मियों से मारपीट के बाद खुला पूरा मामला (Haridwar Fake Currency Case)
एसपी अपराध निशा यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले श्यामपुर थाना क्षेत्र में वन कर्मियों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस ने जब आरोपियों की कार की तलाशी ली तो उसमें करीब 52 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। इसके बाद तीन युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंची।
सरगना समेत तीन और आरोपी गिरफ्तार (Fake Currency Gang Arrest)
पुलिस ने लालढांग तिराहे के पास से गिरोह के मुख्य सरगना देवेंद्र कुमार निवासी सरदारपुर छांमली, बढ़ापुर (बिजनौर), गुलजार अहमद निवासी टांडा सिक्कावाला, बढ़ापुर (बिजनौर) और शगुन जोशी निवासी लालढांग (हरिद्वार) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी ने बताया कि वह पहले भी बिजनौर में अपने साथी के साथ मिलकर नकली नोट छाप चुका है।
पहले भी बाजार में चला चुके थे नकली नोट
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पहले करीब एक लाख रुपये के नकली नोट तैयार किए थे। इनमें से कुछ नोट खराब हो गए, लेकिन लगभग 60 हजार रुपये के नकली नोट अलग-अलग बाजारों में चला दिए गए थे। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि ये नोट किन-किन जगहों पर खपाए गए।
नोट छापने का सामान और अधकटे नोट बरामद (Fake Currency Seized)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 रुपये के चार असली नोट, करीब 50 हजार रुपये मूल्य के अधकटे नकली नोटों वाली 25 पेपर शीट, एक लैपटॉप, दो कलर प्रिंटर और विशेष जीएसएम पेपर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार इन्हीं उपकरणों की मदद से नकली नोट तैयार किए जाते थे।
ऑनलाइन मंगवाते थे खास जीएसएम पेपर (Online Fake Note Paper)
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुलजार अहमद नकली नोट छापने के लिए विशेष जीएसएम पेपर ऑनलाइन मंगवाता था। यह पेपर स्पर्श करने पर असली नोट जैसा महसूस होता था। वहीं शगुन जोशी असली नोट की तस्वीर लेकर उसे सॉफ्टवेयर और मोबाइल ऐप्स की मदद से एडिट करता था, जिससे प्रिंटिंग की गुणवत्ता बेहतर हो जाती थी और नकली नोट असली जैसे दिखाई देते थे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: ऊधम सिंह नगर में हाईवे पर ट्रक चालक पर गोलियों की बौछार, महिला घायल
भीड़भाड़ और ग्रामीण बाजारों को बनाते थे निशाना (Fake Note Circulation)
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि नकली नोटों में असली नोटों की तरह सुरक्षा वाला गोल्डन धागा नहीं होता था। इसी कारण आरोपियों को पकड़े जाने का डर रहता था। इसलिए वे भीड़भाड़ वाले इलाकों और ग्रामीण बाजारों में नकली नोट चलाते थे, जहां दुकानदार जल्दबाजी में नोटों की बारीकी से जांच नहीं कर पाते।
छह आरोपियों तक पहुंची पुलिस, जांच जारी (Haridwar Police Action)
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु सीओ अवनी तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज रावत, लालढांग चौकी प्रभारी मोहन कठैत, कांस्टेबल राहुल देव, सुदेश खरोला और सुशील चौहान की टीम शामिल रही। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और इस नेटवर्क के जरिए बाजार में पहुंचाए गए नकली नोटों की जांच में जुटी हुई है।
