UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather News: उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहें सावधान!
1 min read
Uttarakhand weather News IMD Rain alert weather update july 2026 Mausam Samachar : उत्तराखंड में एक बार फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी
Uttarakhand weather News IMD Rain alert weather update july 2026 Mausam Samachar : उत्तराखंड में मानसून रफ्तार पकड़ चुका है जिसके चलते बीते गुरुवार को प्रदेशभर के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली। इतना ही नहीं बल्कि बारिश के कारण प्रदेशभर के तापमान में भी भारी गिरावट नजर आ रही है। बताते चलें बारिश ने एक ओर जहां मैदानी इलाके के लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर पर्वतीय इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त करना शुरू कर दिया है। आज शुक्रवार की अगर बात करें तो प्रदेशभर में तेज बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़े :Nainital news: नैनीताल ज्योलीकोट के पास अनियंत्रित हुई टवेरा, 40 मीटर गहरी खाई में गिरे पर्यटक
24 जुलाई शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून, रुद्रप्रयाग ,चमोली ,बागेश्वर पिथौरागढ़ ,नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं – कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रहने वाला है जिसके लिए येलो अलर्ट रखा गया है।
25 जुलाई को देहरादून बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, नैनीताल जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना बरकरार है ,जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रह सकता है जिसके लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है।
26 जुलाई को उत्तरकाशी ,देहरादून, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका के चलते येलो अलर्ट बरकरार रहने वाला है।
27 जुलाई को बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून, टिहरी पौड़ी, नैनीताल, चंपावत पिथौरागढ़ जिले में येलो अलर्ट जारी हुआ है। शेष पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गई है।
यह भी पढ़े :Dehradun Crime News: देहरादून में मिलने के बहाने बुलाकर PG संचालक को मारी गोली, बची जान
मौसम विभाग की विशेष चेतावनी जारी (Uttarakhand weather news)
बताते चलें मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों व मैदानी जिलों के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि कई स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर जारी रह सकता है। इसके साथ ही मैदानी जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। इसलिए खुले स्थान खेतों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है। बीते गुरुवार की शाम को बारिश के बाद मौसम आज शुक्रवार की सुबह से खुला हुआ नजर आ रहा है जिसके दिन तक बदलने की संभावना है।
