UTTARAKHAND NEWS चमोली
Uttarakhand Breaking news: उत्तराखंड में हरियाणा के युवक बाटेंगे चिट्ठी पत्री….
1 min read
Uttarakhand Breaking News Today: उत्तराखंड के युवाओं की नौकरी पर हरियाणा के युवको ने डाला डाका, दूरस्थ गांव में हरियाणा के युवा बाटेंगे चिट्ठी पत्री..
Uttarakhand Breaking News Today: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लगातार पलायन हो रहा है ,जिसकी मुख्य वजह रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। इतना ही नहीं बल्कि पहाड़ के युवा रोजगार की तलाश में अपना घर गांव छोड़ने तक को मजबूर है ,वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में ही उनकी नौकरियों पर बाहर के लोग डाका डालने लगे हैं। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि अब ठेठ पहाड़ के गांव में चिट्ठी पत्री बांटने का कार्य भी पहाड़ के युवाओं के इससे नहीं आ रहा है बल्कि इस काम को अब हरियाणा के युवा करेंगे।
यह भी पढ़े :Laksar haridwar job fraud: लक्सर हरिद्वार सरकारी नौकरी के नाम पर लगाया लाखों का चूना
आपको जानकारी देते चले चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघर के ग्रामीण डाक सेवक विभागीय तौर पर शाखा डाक पाल और सहायक डाक पाल कहे जाते हैं। दरअसल यहां पर 80 शाखा डाक पाल और सहायक डाकपाल पद पर 75 ऐसे युवाओं की नियुक्ति हुई है जो हरियाणा के हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हरियाणा के युवा ठेठ पहाड़ के गांव में लोगों को कैसे और किस भाषा बोलचाल में संपर्क कर दायित्व का निर्वहन करेंगे। सूत्रों की माने तो चमोली डाक मंडल जिसमें चमोली और रुद्रप्रयाग जिला आता है, यहां 80 ग्रामीण डाकपाल जिसमें शाखा डाकपाल और सहायक डाकपाल के पद हैं वहां पर 75 पदों पर हरियाणा के युवाओं की तैनाती हुई है। जबकि केवल 5 पदों पर स्थानीय जिलों और उत्तराखंड के युवाओं को नियुक्ति मिली।
हरियाणा के युवा चढेंगे पहाड़ ( Uttarakhand news latest)
ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि जिन्हे पहाड़ की भौगोलिक स्थिति रहन-सहन और बोली भाषा तक मालूम नहीं आखिर वह किस तरह से ठेठ पहाड़ के गांव में चिट्ठी पत्री बाटेंगे और पोस्ट ऑफिस से संबंधित सरकार की नीतियों और योजनाओं को समझाएंगे तथा बताएंगे।
इससे पहले भी बिहार के युवाओं को दी गई थी तैनाती ( Uttarakhand post office news today)
इससे पहले भी चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के डाकघर यहां तक की मुख्य डाकघर गोपेश्वर में भी बिहार के युवाओं की तैनाती महत्वपूर्ण पदों पर हुई थी। जबकि कुछ ऐसे पद पर भी युवाओं की नियुक्ति हुई जिसमें कंप्यूटर से संबंधित कार्य का दायित्व उनके पास था। हालांकि जानकारी और शिकायत मिली थी कि उन्हें कंप्यूटर संचालन की बेसिक जानकारी ही नहीं थी और अब डाकपाल के पद पर भी बाहर के लोगों ने डाका डाल दिया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
