UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand News: धामी कैबिनेट के विस्तार की बड़ी खबर, इन नेताओं को सौंपा जा सकता है पद..
1 min read
Uttarakhand cabinet expansion Update : प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद सियासी हलचले तेज, इसी महीने हो सकता है धामी मंत्रिमंडल में विस्तार.. Uttarakhand cabinet expansion Update : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहाड़ी लोगों के खिलाफ बोले गए विवादित बयानों के जाल में कुछ इस तरह फंसे की उन्हें अपने पद से ही इस्तीफा देना पड़ गया। दरअसल प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद से एक बार फिर सियासी हलचले तेज हो चुकी जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि इसी माह यानी मार्च में कैबिनेट विस्तार हो सकता है जिसमें कई नाम पर चर्चाएं हो रही है। वहीं बीते सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यपाल से मिले जिसके बाद वे दिल्ली दौरे के लिए पहुंचे। सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ से अत्यधिक लगाव रहा है जिसके अनुसार ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आशा नौटियाल को यह पद सौंपा जा सकता है हालांकि गढ़वाल और कुमाऊं के दो विधायकों को मंत्री पद दिए जाने की बात चल रही है। फिलहाल प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद इन पदो की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को सौंपी गई है ।
यह भी पढ़े :Uttarakhand News: CM धामी पहुंचे दिल्ली कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं तेज, कौन हैं नए चेहरे
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( सेनि) से मुलाकात करने के लिए पहुँचे जिसके चलते कैबिनेट मे जल्द ही विस्तार की संभावनाएं बन रही है। वहीं चर्चाओं के अनुसार कुछ मंत्रियों को पदमुक्त भी किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा स्वीकार होने के बाद कैबिनेट विस्तार की बातों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्यपाल से मुलाकात करने को सरकारी सूत्र शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं लेकिन सियासी हलको में इसे कैबिनेट विस्तार से ही जोड़ा जा रहा है जिसके तहत मार्च माह में ही कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं बन रही है। बताते चले प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद कैबिनेट में पांच पद खाली हो चुके हैं जिन्हें समय पर भरना सरकार की मजबूरी है क्योंकि नए मंत्रियों को अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए कुछ वक्त भी चाहिए होगा। वहीं दूसरी ओर 23 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के 3 साल पूरे होने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार हरिद्वार और नैनीताल जिले से एक-एक विधायक को मंत्री पद मिल सकता है। हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक आदेश चौहान और प्रदीप बत्रा में से किसी एक को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं नैनीताल से विधायक बंशीधर भगत और राम सिंह कैडा के नाम पर चर्चाएं हो रही है। जबकि राजधानी देहरादून से विनोद चमोली मुन्ना सिंह चौहान सहदेव पुंडीर व टिहरी के देवप्रयाग से विनोद कंडारी और पिथौरागढ़ से विशन सिंह चुफाल दावेदार माने जा रहे हैं जिनका कद बढ़ाया जा सकता है । पार्टी सूत्रों के अनुसार हाई कमान को 30 से 32 कार्यकर्ताओं की सूची भेजी जा चुकी है। जिस पर फैसला आना अभी बाकी है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
