Connect with us
Uttarakhand cabinet meeting breaking many decision taken dhami cabinet meeting latest update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand cabinet meeting breaking)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand cabinet meeting breaking: धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand cabinet meeting breaking: धामी कैबिनेट ने 8 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

1 min read

Uttarakhand cabinet meeting breaking: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट बैठक संपन्न, 8 प्रस्तावों पर लगी मुहर.. 

Uttarakhand cabinet meeting breaking many decision taken dhami cabinet meeting latest update today : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा दी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand cabinet meeting upnl: धामी कैबिनेट में 19 प्रस्तावों पर मुहर उपनल कर्मियों को सौगात

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर ( Uttarakhand cabinet meeting today) 

1.राजस्व विभाग के तहत उत्तराखंड राज्य में आपसी समझौते के आधार पर भूमि मालिकों से परियोजनाओं के लिए भूमि की प्रति किए जाने की प्रक्रिया का निर्धारण किया गया।

2.गौचर और चिल्यालीसौड़ हवाई पट्टी को भारतीय वायुसेना रक्षा मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के बीच उच्च स्तरीय बैठकों में सहमति के आधार पर संयुक्त रूप से नागरिक व सैनिक संचालन के लिए एडवांस लैंडिंग ग्राउंड लीक के आधार पर रक्षा मंत्रालय को ट्रांसफर करने पर बनी सहमति

3.उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 में किया गया संशोधन, जीआरडी उत्तराखंड नाम से विश्वविद्यालय खोला जाना है जिसको मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी।

4.चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सेवा नियमावली 2026 को मिली मंजूरी।

5.उधम सिंह नगर स्थित प्राग फॉर्म की 1354.14 एकड़ भूमि को औद्योगिक आस्थान विकसित किए जाने के लिए सिडकुल को ट्रांसफर करने को लेकर जारी शासनादेश में किया गया संशोधन

6.जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं के संचालन के लिए, अनुसूचित जनजाति बाहुल्य जिलों देहरादून चमोली उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में विभागीय योजनाओं के संचालन और बेहतर ढंग से लागू करने के लिए पदों की आवश्यकता को देखते हुए विभागीय ढांचों में पुनर्गठन को मिली सहमति

7.उत्तराखंड राज्य में गैर कृषिकारी उपयोग के लिए भूजल के निकास पर जल मूल्य/ प्रभार की दरों को लागू करने का निर्णय

8.राज्य में हरित हाइड्रोजन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के प्रख्यापन को मिली मंजूरी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top