UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand cabinet meeting news: नए मंत्रीमंडल के साथ धामी कैबिनेट की पहली बैठक आज
1 min read
Uttarakhand cabinet meeting news: Dhami cabinet’s first meeting with the new cabinet today: धामी कैबिनेट की पहली बैठक आज: नए मंत्रियों के साथ कई बड़े फैसलों के संकेत
Uttarakhand cabinet meeting news: Dhami cabinet’s first meeting with the new cabinet today: उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज बुधवार को धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। नए मंत्रीमंडल के साथ सचिवालय में सुबह 10 बजे से प्रस्तावित इस बैठक पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें कई अहम फैसलों की संभावना जताई जा रही है।
पहली बैठक, कई उम्मीदें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक नए मंत्रियों के लिए परिचयात्मक तो होगी ही, साथ ही सरकार की आगामी कार्ययोजना की दिशा भी तय करेगी।कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रिमंडल पूरी क्षमता के साथ काम करेगा, जिससे निर्णय प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
सूत्रों के अनुसार बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा परिवहन, वन और पंचायतीराज जैसे विभागों के मुद्दे भी एजेंडे में शामिल रहने की संभावना है।
विस्तार के बाद बदला समीकरण
आपको बता दें कि हाल ही में हुए विस्तार में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया गया था और उसके बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। धन सिंह रावत, गणेश जोशी सहित 4 पुराने मंत्रियों के विभागों में भी आंशिक बदलाव किया गया है, जिससे प्रशासनिक संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।
पहली बार पूरा हुआ मंत्रिमंडल
राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है, जब मंत्रिमंडल पूरी संख्या के साथ काम कर रहा है। मुख्यमंत्री समेत कुल 12 सदस्यीय कैबिनेट अब नीति निर्माण के लिए तैयार है।
फैसलों पर टिकी नजर
यह बैठक केवल औपचारिक नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे आने वाले समय की नीतियों का संकेत भी माना जा रहा है।प्रदेश के लोगों की उम्मीदें अब इन फैसलों से जुड़ी हैं—
कि नई टीम के साथ सरकार सिर्फ विस्तार नहीं, बल्कि असर भी दिखाए।
यह भी पढ़ें- PM MODI iran israel war: केन्द्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, PM बोले कोरोना जैसी सतर्कता जरूरी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
