Connect with us
Uttarakhand cabinet news: 5 new ministers get portfolios, Madan Kaushik gets key department responsibility.
फोटो सोशल मीडिया Uttarakhand cabinet News

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand cabinet news: 5 न‌ए मंत्रियों को मिले पोर्टफोलियो, मदन कौशिक को अहम जिम्मेदारी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand cabinet news: 5 न‌ए मंत्रियों को मिले पोर्टफोलियो, मदन कौशिक को अहम जिम्मेदारी

1 min read

Uttarakhand cabinet news: 5 new ministers get portfolios, Madan Kaushik gets key department responsibility: धामी कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा: नए मंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारियां

Uttarakhand cabinet news: 5 new ministers get portfolios, Madan Kaushik gets key department responsibility: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के साथ ही अब विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल में शामिल हुए नए चेहरों को सरकार ने अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह सिर्फ पद वितरण नहीं, बल्कि आगामी चुनावों और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर लिया गया रणनीतिक फैसला माना जा रहा है। इसके साथ ही पुराने मंत्रियों का भी कद घटाया गया है। धन सिंह रावत से स्वास्थ्य मंत्रालय वापस लेते हुए अब सुबोध उनियाल को नया चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। जबकि सतपाल महाराज से पंचायती राज और गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग वापस लेते हुए इसकी जिम्मेदारी न‌ए मंत्रियों को सौंपी गई है ‌।
Uttarakhand cabinet news: 5 न‌ए मंत्रियों को मिले पोर्टफोलियो, मदन कौशिक को अहम जिम्मेदारी

सबसे अहम विभाग मदन कौशिक को

कैबिनेट में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले विभागों की जिम्मेदारी मदन कौशिक को दी गई है। उन्हें पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनगर्ठन एवं जनगणना जैसे प्रमुख विभाग सौंपे गए हैं।
Uttarakhand cabinet news: 5 न‌ए मंत्रियों को मिले पोर्टफोलियो, मदन कौशिक को अहम जिम्मेदारी

सामाजिक क्षेत्र की जिम्मेदारी खजान दास को

खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और भाषा जैसे विभाग दिए गए हैं। ये विभाग सीधे आम जनता, खासकर कमजोर वर्गों और युवाओं से जुड़े हुए हैं। इस जिम्मेदारी के साथ उनके सामने योजनाओं को धरातल पर उतारने की बड़ी चुनौती होगी।

भरत चौधरी को परिवहन और उद्योग

रुद्रप्रयाग से विधायक भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम सौंपे गए हैं। यह पोर्टफोलियो प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में उद्योगों के विस्तार के लिए।
Uttarakhand cabinet news: 5 न‌ए मंत्रियों को मिले पोर्टफोलियो, मदन कौशिक को अहम जिम्मेदारी

प्रदीप बत्रा को परिवहन और पुनर्गठन

प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एंव विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रोद्योगिकी जैसे विभाग दिए गए हैं। परिवहन जैसे बुनियादी मुद्दे से जुड़ा विभाग मिलने के बाद उनकी भूमिका सीधे आम जनता के जीवन से जुड़ गई है।

शहरी विकास और जलागम की जिम्मेदारी राम सिंह कैड़ा को

राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबंधन जैसे विभाग दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें-Uttarakhand cabinet minister: 5 मंत्रियों ने ली शपथ, राम मदन को ताज प्रदीप भरत खजान करेंगे राज

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top