UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग
CBSE 10th Topper Rudraprayag: 10वीं में उखीमठ के छात्र ने मारी बाजी, बना रुद्रप्रयाग टॉपर
1 min read
रुद्रप्रयाग जिले का टॉपर बना उखीमठ का होनहार छात्र समीहन भट्ट (Rudraprayag CBSE 10th topper Samihan Bhat CBSE Result 2026)
|Rudraprayag CBSE 10TH Topper| Uttarakhand breaking news today| CBSE Result 2026| सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों के बीच उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बेहद गर्व की खबर सामने आई है। उखीमठ स्थित स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर, भारत सेवा आश्रम के छात्र समीहन भट्ट ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जिले में टॉप किया है। उनकी इस शानदार सफलता से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
देवभूमि दर्शन मीडिया को दी जानकारी (CBSE board 10th Topper Rudraprayag)
विद्यालय प्रबंधन द्वारा देवभूमि दर्शन मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार, समीहन भट्ट ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे रुद्रप्रयाग जिले को भी गौरवान्वित किया है।
यह भी पढ़िए: CBSE RESULT: 99.2 % अंक हासिल कर शार्दुल थपलियाल बने पौड़ी गढ़वाल टॉपर
(CBSE board 10th result 2026)
समीहन भट्ट उखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग के निवासी हैं। उनके पिता शिवानंद भट्ट और माता संगीता भट्ट दोनों शिक्षण कार्य से जुड़े हुए हैं। परिवार के शैक्षणिक माहौल और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समीहन शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। छात्र की सफलता पर विद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
(Ukhimath Rudraprayag News)
समीहन भट्ट की इस उपलब्धि से उखीमठ और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने भी छात्र और उसके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। इस होनहार छात्र ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पहाड़ में भी प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं।
