Connect with us
Pauri Garhwal CBSE 10th topper 2026: DAV Public School kotdwar Shardul Thapliyal scored 99.2% marks cbse 10th result 2026 uttarakhand breaking
Image : Devbhoomi darshan ( Pauri Garhwal CBSE 10th topper 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pauri Garhwal cbse 10th topper 2026: 99.2 % अंक हासिल कर शार्दुल थपलियाल बने पौड़ी टापर

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Pauri Garhwal cbse 10th topper 2026: 99.2 % अंक हासिल कर शार्दुल थपलियाल बने पौड़ी टापर

1 min read

Pauri Garhwal CBSE 10th topper 2026 : पौड़ी गढ़वाल का गौरव: शार्दुल थपलियाल बने जिला टॉपर (Pauri Garhwal CBSE 10th Topper 2026)

Pauri Garhwal CBSE 10th topper 2026: DAV Public School kotdwar Shardul Thapliyal scored 99.2% marks cbse 10th result 2026 uttarakhand breaking: पौड़ी गढ़वाल जिले के लिए इस बार सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेहद गर्व और खुशी लेकर आया है। कोटद्वार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र शार्दुल थपलियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में टॉप किया है। शार्दुल ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि पूरे पौड़ी गढ़वाल का नाम रोशन कर दिया।

उनकी इस बड़ी उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल में छात्रों और शिक्षकों ने मिठाई बांटकर इस सफलता का जश्न मनाया।

यह भी पढ़े :Social media ban India: भारत में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन? 75% अभिभावकों का समर्थन

(CBSE 10TH RESULT 2026)

डीएवी पब्लिक स्कूल, बलभद्रपुर का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम हमेशा की तरह शानदार रहा। स्कूल का कुल रिजल्ट 99 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया की इस वर्ष कुल 118 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 34 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

शार्दुल थपलियाल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा का शानदार परिचय देते हुए अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़े :Uttarakhand ANM bharti 2026: 335 पदों पर निकली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती

(Pauri DAV Kotdwar Result 2026)

विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

रिशांत बिष्ट – 96.8%

अनन्या वशिष्ठ – 95.8%

अक्षज नेगी – 95.2%

कृष्णा भट्ट – 94.8%

श्रेयांशी पटवाल – 94.6%

दीपतांश भदूला – 94.6%

वहीं रिशांत बिष्ट ने गणित में 98 अंक और दुआ गुसाईं ने सामाजिक विज्ञान में 98 अंक हासिल किए।

यह भी पढ़े :Uttarakhand nepal border news: नेपाल बार्डर पर सख्ती 100 ₹ के सामान पर कस्टम ड्यूटी फोर्स भी बढ़ी

(CBSE Topper Uttarakhand)

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। इस खास मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

डीएवी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि शिक्षा के क्षेत्र में वह क्षेत्र के अग्रणी विद्यालयों में शामिल है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top