Connect with us
Uttarakhand: Chamoli News live 17-Year-Old Student ayush Drowns While Bathing in Kail River of dewal
Image : social media ( Chamoli News Live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: चमोली में नदी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत, बुझा घर का इकलौता चिराग

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Uttarakhand news: चमोली में नदी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत, बुझा घर का इकलौता चिराग

1 min read

Chamoli News Live : नदी में नहाने गए छात्र की गई ज़िंदगी, कैल नदी बनी छात्र का काल, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Uttarakhand: Chamoli News live 17-Year-Old Student ayush Drowns While Bathing in Kail River of dewal : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ पर दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए छात्र की नदी में डूबने से ज़िंदगी चली गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं मृतक छात्र के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh Postman news: पिथौरागढ़ लड़की हूं फंसा दूंगी वाली हरियाणा की पोस्टमैन सस्पेंड

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के देवाल विकासखंड के हाटकल्याणी गांव निवासी 17 वर्षीय आयुष सिंह परिहार पुत्र गजेंद्र सिंह परिहार अपने दो साथियों के साथ बीते सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे कैल गांव के पास साऊबगड़ क्षेत्र में कैल नदी में नहाने पहुंचा था। नहाने के दौरान आयुष नदी के गहरे पानी में चला गया जिससे वह बाहर नहीं निकल पाया। काफी देर तक जब आयुष पानी से बाहर नहीं आया तो उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग शोर सुनकर तुरंत घटना स्थल की ओर दौड़े जिन्होंने आयुष को नदी से बाहर निकाला।

काफी देर तक नदी में डूबा रहा छात्र (chamoli breaking news today)

आयुष नदी में इतनी देर तक डूबा रहा कि उसके फेफड़ों में पूरी तरह से पानी भर गया था जिसे लोगों ने निकालने का प्रयास किया। इसके बाद ग्रामीण तुरंत आयुष को स्ट्रेचर के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लेकर पहुंचे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही आयुष ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून घर में घुसकर वकील की हत्या क्षेत्र में भारी बवाल

घर का इकलौता बेटा था आयुष ( chamoli dewal news today)

बताया जा रहा है आयुष अपने परिवार का इकलौता बेटा था जिसके पिता गजेंद्र सिंह चंडीगढ़ में कार्यरत है, जबकि आयुष की माता जानकी देवी अस्वस्थ बताई जा रही हैं।आयुष की एक छोटी बहन भी है जो अभी कक्षा 9 में पढ़ रही है। आयुष ने इसी साल राजकीय इंटर कॉलेज से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आयुष की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चले आयुष के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top