UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चम्पावत
Champawat scooty accident today: चम्पावत टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की गई जिंदगी
1 min read
Champawat scooty accident today Champawat road Accident news today Champawat accident today Champawat breaking news today deepak Joshi scooty tipper accident ghatotkach mandir today: चम्पावत सड़क हादसे ने छीना इकलौता सहारा, टिप्पर की टक्कर में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
Champawat scooty accident today: 20 years old deepak Joshi died by tippar in ghatotkach mandir road: उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां घटोत्कच मंदिर के पास शनिवार को हुआ दर्दनाक सड़क हादसा एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन ले गया। स्कूटी और टिप्पर की टक्कर में 20 वर्षीय युवक दीपक जोशी की मौत हो गई। इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है, जिसने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटोत्कच मंदिर के पास हुआ दर्दनाक हादसा (champawat Road Accident)
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से चम्पावत के मौराड़ी बनलेख निवासी और वर्तमान में जूप वार्ड में रहने वाले 20 वर्षीय दीपक जोशी, पुत्र मुरलीधर जोशी, शनिवार को स्कूटी से चम्पावत की ओर आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे चम्पावत-तामली मोटर मार्ग पर स्थित घटोत्कच मंदिर के मुख्य द्वार के पास उनकी स्कूटी की चढ़ाई की ओर जा रहे एक टिप्पर से टक्कर हो गई।
टिप्पर के पहिये की चपेट में आया युवक (uttarakhand breaking news today Tipper Collision)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दीपक टिप्पर के पिछले दाहिने पहिये की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया।
अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई जीवन की डोर (Champawat District Hospital)
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल दीपक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ (Champawat accident today)
दीपक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार ने उनके भविष्य को लेकर कई सपने संजोए थे, लेकिन एक पल में सब कुछ बिखर गया। बेटे की असमय मौत ने माता-पिता को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
डीएम पहुंचे अस्पताल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा (Champawat scooty accident today DM Champawat)
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
पुलिस ने टिप्पर किया सीज, चालक की तलाश जारी (Police Investigation)
कोतवाली पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। कोतवाल बच्ची सिंह बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में शामिल टिप्पर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। चम्पावत में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक परिवार का इकलौता सहारा छिन जाने से पूरे क्षेत्र में गहरा दुख और संवेदना का माहौल है।
यह भी पढ़ें- Dineshpur road Accident today: दिनेशपुर 3 लड़कियों की जिंदगी बचाने को चलती गाड़ी से कूदा चालक
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
