UTTARAKHAND NEWS चमोली
Chamoli News today: चमोली में बोल्डर की चपेट में आने से भोजनमाता की चली गई जिंदगी
1 min read
Uttarakhand chamoli News today: due to boulder fell landslide bhojanmata kamla Devi tharali: चमोली में जंगल बना मौत का कारण: घास लेने गई भोजनमाता पर गिरा पत्थर, गांव में पसरा मातम
Uttarakhand chamoli News today: due to boulder fell landslide bhojanmata kamla Devi tharali: उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं की जिंदगी हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहीं हैं। पहाड़ में रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का सफर कई बार जानलेवा भी साबित हो जाता है। आज राज्य के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चारा लेने जंगल गई एक भोजनमाता पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया और उसकी जिंदगी पलभर में थम गई।
घास लेने गई और लौट न सकी
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से चमोली जिले के थराली क्षेत्र के गैरबारम गांव की 52 वर्षीय कमला देवी गांव के जूनियर हाईस्कूल में भोजनमाता के रूप में भी काम करती थीं। बताया गया है कि गुरुवार को वह रोज की तरह जंगल में चारा-पत्ती लेने गई थीं। पहाड़ की ढलान पर काम करते हुए उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं था कि ऊपर से गिरता एक पत्थर उनकी जिंदगी छीन लेगा। अचानक आए इस बोल्डर ने सीधे उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांस
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें उठाया और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लेकर पहुंचे। लेकिन उम्मीद की डोर अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मौत पर उठे सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भी सामने आया। उन्होंने आशंका जताई कि जंगल के ऊपर किसी प्रकार का कार्य चल रहा था, जिससे पत्थर गिरा और यह हादसा हुआ। गांव के लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
यह भी पढ़ें- Haldwani News live: हल्द्वानी पति के बाद पत्नी ने भी खत्म की जीवनलीला अनाथ हुए बच्चे
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
