UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani News live: हल्द्वानी पति के बाद पत्नी ने भी खत्म की जीवनलीला अनाथ हुए बच्चे
1 min read
Haldwani News live: पति की मौत के बाद अब पत्नी ने की आत्महत्या, कहा जिंदा रहूंगी तो हो जाऊंगी पागल, बच्चे के सिर से उठा माता पिता का साया..
Haldwani News live: After husband death wife vimla sati died suicide case, children became orphans nainital uttrakhand update: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर महिला ने अपने पति की मौत के ठीक 1 साल बाद आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद की जान ली है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वही एक मासूम बच्चे के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है।
यह भी पढ़े :Gas cylinder booking: गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन, दो बुजुर्गों की मौत से मचा हड़कंप
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी की निवासी 43 वर्षीय विमला सती ने बीते बुधवार की रात अपने 15 वर्षीय बेटे दक्ष और सास सीला के साथ खाना खाया। इसके बाद विमला रात के करीब 12:30 बजे तक अपने बेटे दक्ष के साथ टहल रही थी। काफी रात होने के कारण दक्ष को नींद पड़ गई लेकिन विमला को नींद नहीं आई। नींद ना आने के बाद विमला ने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी मौत की जिम्मेदार खुद है अगर वो जिंदा रहेंगी तो पागल हो जाएंगी इससे अच्छा मरना ही सही है। सुसाइड नोट लिखने के बाद विमला फंदे पर झूल गई।
पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी विमला ( haldwani news today)
बताया जा रहा है कि विमला के पति कौशल कुमार प्रॉपर्टी डीलर थे जिन्होंने एक साल पहले आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद की जान ली थी। कौशल की मौत के बाद से उनकी पत्नी के जख्म एक साल बाद भी भर नहीं पाए थे जिसके कारण वह डिप्रेशन में चली गई थी। विमला की डिप्रेशन की दवाइयां चल रही थी, इतना ही नहीं बल्कि उन्हें देर रात तक नींद भी नहीं आती थी। पुलिस प्रशासन को मृतका विमला सती के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। विमला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
