Connect with us
chamoli News today: hotel management student Sachin Rana died due to fell ditch during selfi in gopeshwar uttarakhand live
Image : social media ( chamoli News today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Chamoli News Today: चमोली जानलेवा बनी सेल्फी, खाई में गिरा छात्र, चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Chamoli News Today: चमोली जानलेवा बनी सेल्फी, खाई में गिरा छात्र, चली गई जिंदगी

1 min read

chamoli News today : सेल्फी लेने के दौरान हादसा, खाई में गिरा होटल मैनेजमेंट का छात्र गई जिंदगी..

chamoli News today: hotel management student Sachin Rana died due to fell ditch during selfi in gopeshwar uttarakhand live  : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर सेल्फी लेने के दौरान एक युवक खाई में गिर गया। यह हादसा इतना भयावह था की इसमे युवक की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड: फिर जानलेवा साबित हुआ सेल्फी का शौक, पैर फिसलने से युवक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी का रहने वाला 22 वर्षीय सचिन राणा बीते रविवार को दोस्तों के साथ चमोली जिले के घिंघराणा मोटर मार्ग पर रोली नामक स्थान पर घूमने गया था। तभी इस दौरान सेल्फी लेते समय वह गहरी खाई में गिर गया। यह हादसा घटित होता देख युवक के दोस्तों मे चीख पुकार मच गई। जैसे ही घटना की जानकारी अन्य लोगों को मिली तो उनमे से एक अभिषेक नाम के व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां से युवक को खाई से बाहर निकाला गया जिसके बाद उसे 108 के जरिए गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक रोली ग्वाड मे होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था जिसकी मौत के बाद से उसके परिजन बेसुध है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top