Connect with us
Chamoli tunnel train accident THDC Vishnugarh-Pipalkoti hydroelectric project 100 injured uttarakhand latest news today
फोटो सोशल मीडिया Chamoli tunnel train accident

Home / UTTARAKHAND NEWS / Chamoli tunnel train accident: चमोली सुरंग के अंदर बड़ा ट्रेन हादसा, 100 घायल

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Chamoli tunnel train accident: चमोली सुरंग के अंदर बड़ा ट्रेन हादसा, 100 घायल

1 min read

Chamoli tunnel train accident THDC Vishnugarh-Pipalkoti hydroelectric project 100 injured uttarakhand latest news today: चमोली विष्णुगाड़–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में बड़ा हादसा, दो लोको ट्रालियों की टक्कर से 100 से अधिक कर्मचारी घायल

Chamoli tunnel train accident THDC Vishnugarh-Pipalkoti hydroelectric project 100 injured uttarakhand latest news today : उत्तराखण्ड के चमोली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है जहां अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन टीएचडीसी की विष्णुगाड़–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग के अंदर कर्मचारियों और श्रमिकों के आवागमन में उपयोग की जाने वाली दो लोको ट्रालियां आपस में टकराकर पलट गईं, जिससे परियोजना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में करीब 100 से अधिक इंजीनियर, कर्मचारी और मजदूर घायल हो गए।

बताया गया है कि यह हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हुआ, जब शिफ्ट परिवर्तन के बाद कर्मचारी ट्राली से सुरंग के बाहर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, ट्राली में कुल 110 लोग सवार थे। इसी दौरान सुरंग के भीतर सामान ले जा रही दूसरी लोको ट्राली का ब्रेक अचानक फेल हो गया और वह सामने से आ रही ट्राली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रालियां पटरी से उतरकर पलट गईं।

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुरंग से बाहर निकाला। परियोजना प्रबंधन ने तुरंत आपात सेवाओं और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर और विवेकानंद चिकित्सालय पीपलकोटी पहुंचाया गया। प्रशासन के अनुसार 42 घायलों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में किया गया, जबकि 17 घायलों को पीपलकोटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल श्रमिकों में बड़ी संख्या बिहार, झारखंड और ओडिशा के रहने वालों की है।

बताया जा रहा है कि टीएचडीसी की 444/448 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना के लिए एचसीसी कंपनी हाट गांव से हेलंग तक करीब 13.5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण कर रही है, जिसमें से लगभग सात किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है। यह परियोजना बीते करीब दस वर्षों से निर्माणाधीन है और इसमें लगभग दो हजार कार्मिक दिन-रात कार्यरत हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार रात में ही जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन के मुताबिक अधिकांश घायलों की स्थिति अब स्थिर है और कई को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह एक लोको ट्राली के ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी सामने आई है। वहीं, परियोजना निर्माण कंपनी एचसीसी के परियोजना प्रबंधक विनोद सिंह ने स्वीकार किया कि एक ही ट्रैक पर दो ट्रालियों का आमने-सामने संचालन गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है। पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और परियोजना प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की गई है। दुर्घटना के बाद सुरंग के भीतर निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Chamoli Urmila dowry case: चमोली दहेज लोभियों ने खत्म कर दी उर्मिला की जिंदगी सास ससुर गिरफ्तार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top