UTTARAKHAND NEWS चमोली
Chamoli Urmila dowry case: चमोली दहेज लोभियों ने खत्म कर दी उर्मिला की जिंदगी सास ससुर गिरफ्तार
1 min read
Chamoli Urmila dowry case: mother-in-law and father-in-law were arrested in dewal uttarakhand news today: चमोली से दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला, संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, सास-ससुर गिरफ्तार
Chamoli Urmila dowry case: mother-in-law and father-in-law were arrested in dewal uttarakhand news today: उत्तराखण्ड के चमोली जिले से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की जिंदगी खत्म कर दी। दहेज प्रताड़ना से जुड़ा यह पूरा मामला देवाल तहसील के ग्राम ल्वाणी का है , जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि मामले ने तूल तब पकड़ा जब नंदानगर विकासखंड के ग्राम कनोल निवासी सुपुली देवी ने बीते 23 सितंबर को थराली थाने में तहरीर दी।
अपनी तहरीर में उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी उर्मिला का विवाह वर्ष 2023 में ग्राम ल्वाणी निवासी प्रेम सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उर्मिला को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
मृतका की मां के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले उर्मिला ने फोन पर बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। इसके बाद अचानक उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। कुछ ही देर बाद गांव के लोगों के माध्यम से उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि उर्मिला की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर थराली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 24/25, धारा 80(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत पंवार के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। विवेचना का जिम्मा पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा को सौंपा गया।
जांच के दौरान घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया, साक्ष्य संकलित किए गए और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने बीते दिनों मृतका के ससुर त्रिलोक सिंह (62 वर्ष) और सास रामेश्वरी देवी (52 वर्ष), निवासी ग्राम ल्वाणी, को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद बीते रोज जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Nainital guldar attack okhalkanda: नैनीताल ओखलकांडा में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
