UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Champawat hathi attack: टनकपुर में हाथी का हमला, महिला की खत्म कर दी जिंदगी
1 min read
Uttarakhand champawat hathi attack: madhuri devi died killed by elephant in tanakpur today: टनकपुर में हाथी का हमला, घास लेने गई महिला की दर्दनाक मौत
Uttarakhand champawat hathi attack: madhuri devi died killed by elephant in tanakpur today: उत्तराखण्ड में मानव वन्य जीव संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आदमखोर जंगली जानवरों के हमले की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के चम्पावत जिले से सामने आ रही है जहां के टनकपुर क्षेत्र के शारदा रेंज में घास लेने गई 45 वर्षीय महिला को जंगली हाथी ने पटक-पटककर मार डाला। घटना के बाद जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार टनकपुर के नई बस्ती, वार्ड नंबर पांच निवासी माधुरी देवी, पत्नी भूपराम, गुरुवार दोपहर बाद शारदा रेंज के सेनापानी मार्ग की ओर चारा लेने गई थीं। इसी दौरान जंगल में मौजूद हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी ने पहले उन्हें सूंड से उठाकर पटक दिया और फिर कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शारदा रेंज और आसपास के इलाकों में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण रोजमर्रा के कामों के लिए जंगल पर निर्भर हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। प्रशासन की ओर से फिलहाल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं ग्रामीणों ने सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand breaking news Hindi: रुद्रपुर में बहू ने सास को उतारा मौत के घाट
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
