UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Champawat News Today: चम्पावत आंगनबाड़ी केंद्रों में शीतकालीन अवकाश घोषित
1 min read
champawat news today: 5 days winter holiday declared anganwadi Uttarakhand breaking live: चम्पावत में शीतकालीन अवकाश घोषित, 12 से 16 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी आंगनबाड़ी केंद्र
champawat news today: 5 days winter holiday declared anganwadi Uttarakhand breaking live: उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जिला प्रशासन ने जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 दिवसीय शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।
जी हां… चम्पावत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में आगामी 12 जनवरी से 16 जनवरी तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह निर्णय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संगठन, चम्पावत की ओर से 5 जनवरी 2026 को दिए गए अनुरोध के बाद लिया गया है, जिस पर विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand board exam 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा तिथि घोषित date sheet time table
12 जनवरी से बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सीधे खुलेंगे 17 जनवरी को champawat news today uttarakhand anganwadi holiday
इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) प्रकाश बृजवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और आपदा अवकाश से संबंधित प्रावधान मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी शासनादेश के अंतर्गत निर्धारित हैं। इन प्रावधानों के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को वार्षिक अवकाश कैलेंडर के तहत पांच दिन का शीतकालीन अथवा आपदा अवकाश दिया जाना अनुमन्य है।
इसी क्रम में जनपद चम्पावत के समस्त पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में 12 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक कुल पांच दिनों का शीतकालीन अवकाश स्वीकृत किया गया है। इस अवधि के दौरान सभी केंद्रों का संचालन पूर्णतः स्थगित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शीतकालीन अवकाश की समाप्ति के बाद 17 जनवरी 2026 से सभी आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व की भांति नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Nainital Breaking news: नैनीताल आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जनवरी तक अवकाश घोषित…
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
