Connect with us
Nainital anganwadi news

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital Breaking news: नैनीताल आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जनवरी तक अवकाश घोषित…

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital Breaking news: नैनीताल आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जनवरी तक अवकाश घोषित…

1 min read

Nainital anganwadi news: नैनीताल जिले में शीतलहर के चलते जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जनवरी तक की अवकाश घोषित।।

Nainital Anganwadi closed News due to winter and weather alert: उत्तराखंड के मैदानी जिले जहां इन दिनों घने कोहरे की चपेट में हैं वहीं नैनीताल जिले में भी लगातार घना कोहरा और शीतलहर बनी हुई है। ऐसे मौसम में छोटे बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 5 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। यह फैसला बच्चों को ठंड से बचाने के लिए लिया गया है।

यह भी पढ़िए: उत्तराखंड में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, आगे भी अलर्ट जारी

जिला प्रशासन ने जिला कार्यक्रम अधिकारी और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की जानकारी समय पर बच्चों के अभिभावकों तक पहुंचाई जाए। साथ ही आदेश का पूरी तरह पालन किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top