UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Champawat Ration card news: चम्पावत आयकरदाता भी ले रहे BPL कार्ड का लाभ, जांच के आदेश
1 min read
Uttarakhand Champawat ration card news: govt job holder Income Taxpayers taking benefits of BPL cards::अपात्रों पर सख्ती: बीपीएल कार्ड का गलत लाभ लेने वालों को सरेंडर करने के निर्देश, होगी जांच
Uttarakhand Champawat ration card news: govt job holder Income Taxpayers taking benefits of BPL cards: सरकारी योजनाओं का लाभ अब सिर्फ वास्तविक जरूरतमंदों तक ही सीमित रखने की तैयारी तेज हो गई है। गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे, लेकिन बीपीएल राशन कार्ड का लाभ ले रहे परिवारों पर चम्पावत जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि जो भी लोग अपात्र होते हुए बीपीएल कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, वे स्वयं अपना कार्ड सरेंडर करें, अन्यथा जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
आपको बता दें कि बीते मंगलवार को कलेक्ट्रेट में कठियानौला, सिलिंग टाक, अमोड़ी समेत कई गांवों के प्रधान जिलाधिकारी से मिले। प्रधानों ने ज्ञापन सौंपते हुए शिकायत की कि विभागीय योजनाओं और बैठकों की जानकारी उन्हें समय पर नहीं मिल पा रही है। साथ ही उन्होंने भू-कटाव से गांवों और कृषि भूमि को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाते हुए सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग रखी।
प्रधानों ने यह भी ध्यान दिलाया कि कई गांवों में ऐसे लोग बीपीएल सूची में शामिल हैं, जिनके परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी में हैं, व्यापार करते हैं या आयकरदाता हैं। आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद वे सस्ते राशन और अन्य योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, जिससे वास्तविक पात्र परिवार वंचित हो रहे हैं।
इस पर जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि बीपीएल कार्ड का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा और व्यापक जांच कराई जाएगी। जांच में अपात्र पाए जाने पर संबंधित कार्ड निरस्त होंगे और नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
योजनाओं की जानकारी न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने प्रधानों को स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी सूचनाएं और योजनाओं से जुड़ी जानकारी इंटरनेट मीडिया पर नियमित रूप से साझा की जा रही है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि रील और अनावश्यक वीडियो देखने के बजाय चंपावत प्रशासन के आधिकारिक पोस्ट और जारी पुस्तिकाओं को देखें, जहां सभी योजनाओं का विवरण उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand ration news today: राशनकार्ड धारकों को अब कंट्रोल से चावल के साथ मिलेगा गेहूं भी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
