Connect with us
Uttarakhand ration news today: Ration card holders will now get wheat with rice from shop.
सांकेतिक फोटो Uttarakhand ration news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand ration news today: राशनकार्ड धारकों को अब कंट्रोल से चावल के साथ मिलेगा गेहूं भी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand ration news today: राशनकार्ड धारकों को अब कंट्रोल से चावल के साथ मिलेगा गेहूं भी

1 min read

Uttarakhand ration news today: Ration card holders will now get wheat with rice from shop: राज्य खाद्य योजना में बदलाव: चार साल बाद फिर गेहूं की वापसी, लाखों परिवारों को राहत

Uttarakhand ration news today: Ration card holders will now get wheat with rice from shop: उत्तराखण्ड के करीब साढ़े नौ लाख राशन कार्डधारक परिवारों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है दरअसल इस महीने से सरकारी राशन व्यवस्था में एक अहम बदलाव लागू हो गया है। राज्य खाद्य योजना के तहत अब लाभार्थियों को प्रति परिवार फिर से पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल दिया जा रहा है। बता दें कि बीते लगभग चार वर्षों से गेहूं की कमी के चलते इन परिवारों को पूरे साढ़े सात किलो राशन के रूप में केवल चावल ही मिल रहा था।

दरअसल, योजना की शुरुआत में पात्र परिवारों को संतुलित आहार के उद्देश्य से गेहूं और चावल दोनों का वितरण किया जाता था। लेकिन गेहूं की उपलब्धता प्रभावित होने के बाद विभाग को मजबूरी में गेहूं के स्थान पर चावल देना पड़ा। इससे कई क्षेत्रों में लोगों को अपनी खानपान की आदतों के अनुसार राशन उपयोग करने में कठिनाई भी हुई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर निदेशक पीएस पांगती ने बताया कि इस माह से गेहूं की आपूर्ति दोबारा सुचारू कर दी गई है, जिससे राज्य खाद्य योजना के लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में गेहूं मिलने लगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग की अन्य योजनाओं में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हालांकि, इस महीने राशन वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह सहज नहीं रही। प्रदेश के कई जिलों में राशन देर से पहुंचने के कारण कार्डधारकों को इंतजार करना पड़ा। विभाग के अनुसार, फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति से जुड़ी तकनीकी प्रक्रिया में हुई देरी इसकी मुख्य वजह रही। अपर निदेशक ने भरोसा दिलाया कि गुरुवार शाम तक सभी जिलों में शत-प्रतिशत राशन पहुंचा दिया जाएगा, ताकि किसी भी परिवार को आगे असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें– Uttarakhand ration KYC News: फरवरी से बदलेंगे नियम EKYC ना कराने वालों को नहीं मिलेगा राशन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top