UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Char dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा ट्रिप कार्ड पर टूर आपरेटर का नंबर एक्स्ट्रा किराए पर एक्शन
1 min read
Char Dham Yatra 2026 : ट्रिप कार्ड पर टूर ऑपरेटर का नंबर हुआ अनिवार्य, अतिरिक्त किराया वसूला तो होगा एक्शन
Char Dham Yatra 2026: Action on extra fares also tour operator’s number on trip card uttarakhand breaking : उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन निगम ने इस बार कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं। दरअसल इन महत्वपूर्ण बदलाव में अब यात्रा पर संचालित होने वाले हर वाहन के ट्रिप कार्ड पर यात्रियों और चालक की जानकारी के साथ-साथ टूर ऑपरेटर या वाहन मालिक का नाम तथा मोबाइल नंबर और लाइसेंस नंबर भी अनिवार्य होगा। पहले यह जानकारी उपलब्ध न होने से शिकायत की स्थिति में केवल चालक पर कार्रवाई होती थी लेकिन अब टूर ऑपरेटर पर भी इस पर सीधे कार्यवाही हो सकेगी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand char dham Yatra registration 2026: 6 मार्च से शुरू होंगे चारधाम यात्रा पंजीकरण
बता दें चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर नोडल अधिकारी आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने संयुक्त रोटेशन से जुड़ी बस कंपनियों, टैक्सी कैब यूनियन और टेंपो ट्रैवलर संगठन के पदाधिकारी के साथ दो दिन पहले ऋषिकेश में बैठक की थी। बैठक के बाद निर्धारित की गई रणनीति और व्यवस्था के आरटीओ ने दो टूक कहा कि यात्रियों से तय किराए से अधिक वसूली की गई तो वाहन का परमिट तत्काल निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने परिवहन कंपनियों को बसों की तकनीकी स्थिति दूरस्त रखने, चालकों को अनिवार्य रूप से वर्दी में रहने ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग पर सख्त रोक तथा हर वाहन में डस्टबिन और स्पीड लिमिट डिवाइस अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। आरटीओ ने कहा की यात्रा पर जाने वाली स्टेज कैरिज बसों को यदि दूसरे मार्ग पर अस्थाई परमिट चाहिए होगा तो यह सुविधा रात में भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी ताकि किसी बस की यात्रा बाधित न हो।
1800 बसें होंगी संचालित
चार धाम यात्रा में इस बार कुल 1800 बसें संचालित की जाएंगी, जिनमें 400 बसे रिजर्व है। प्रतिदिन 130 बसें रवाना होगी और 10 दिन की यात्रा अवधि में लगभग 1300 बसे मार्गो पर चलेंगी जिन वाहनों का ग्रीन कार्ड या ट्रिप कार्ड समय पर नहीं बन पाएगा उनके यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए ऋषिकेश में तत्काल ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड जारी करने की व्यवस्था की जाएगी। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु हरिद्वार ऋषिकेश और हरबर्टपुर में सुविधा केंद्र भी स्थापित किये जा रहे हैं।
केदारनाथ के लिए 225 शटर सेवा
केदारनाथ यात्रा के लिए सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक पहुंचने को परिवहन विभाग 225 मैक्सी कैब शटल सेवा संचालित करेगा, जिसमें प्रति यात्री 50 रुपये का किराया देना होगा। सोनप्रयाग में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और आगे का संपूर्ण आवागमन केवल शटल सेवा के माध्यम से होगा।
यात्रा मार्ग के 6 चेक पोस्ट
यमुनोत्री मार्ग पर डामटा-बड़कोट-जानकीचट्टी तक, बदरीनाथ मार्ग पर जोशीमठ-गोविंदघाट-बदरीनाथ तक, गंगोत्री मार्ग पर उत्तरकाशी-गंगोत्री तक जबकि केदारनाथ मार्ग पर रुद्रप्रयाग-अगस्त्यमुनि-गुप्तकाशी तक प्रवर्तन दल तैनात रहेंगे।एक अतिरिक्त दल ऋषिकेश-ब्यासी-कीर्तिनगर मार्ग पर रहेगा। प्रत्येक चेकपोस्ट पर सात-सात कर्मचारी हर वाहन के ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड, चालक की स्थिति और ओवरलोडिंग की जांच करेंगे।
