Connect with us
Uttarakhand Congress News: Pithoragarh Mahendra Lunthi Bhawana Nagarkoti Deepak Lunthi expels party

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: पिथौरागढ़ में महेंद्र लुंठी, भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी कांग्रेस से निष्कासित

UTTARAKHAND NEWS देवभूमि दर्शन

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में महेंद्र लुंठी, भावना नगरकोटी और दीपक लुंठी कांग्रेस से निष्कासित

1 min read

Uttarakhand Congress News| Uttarakhand Congress Takes Action Against Mahendra Lunthi, Bhawana Nagarkoti and Deepak Lunthi|

उत्तराखंड कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पिथौरागढ़ के तीन वरिष्ठ नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

Uttarakhand Congress News| Uttarakhand Congress Takes Action Against Mahendra Lunthi, Bhawana Nagarkoti and Deepak Lunthi|

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी अनुशासन को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए पिथौरागढ़ जिले के तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तीनों नेताओं को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद प्रदेश की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand: टिहरी केतन लाल मामले में हाईकोर्ट ने कहा युवती की बात भी सुनी जाए…

 

इन नेताओं पर गिरी अनुशासनात्मक कार्रवाई (Uttarakhand Congress Action)

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री (संगठन) राजेंद्र सिंह भंडारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व जिला अध्यक्ष महेन्द्र लुंठी, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष भावना नगरकोटी और कांग्रेस नेता दीपक लुंठी को छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बाहर कर दिया गया है। पार्टी का आरोप है कि तीनों नेताओं ने संगठन विरोधी गतिविधियों में भाग लेकर अनुशासनहीनता की।

परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में हुआ था विवाद (Congress Sankalp Sammelan)

प्रदेश कांग्रेस के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे उत्तराखंड में ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ आयोजित किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत 30 जून को पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में सम्मेलन आयोजित किया गया था। आरोप है कि इसी कार्यक्रम के दौरान तीनों नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ मंच पर हंगामा और कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया, जिसे पार्टी ने गंभीर अनुशासनहीनता माना।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand: रुद्रपुर में पिथौरागढ़ के युवक से मारपीट और लूट, पुलिस जांच में जुटी

 

नोटिस के बाद लिया गया बड़ा फैसला (Disciplinary Action)

घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने तीनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा था। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी, पिथौरागढ़ से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई। रिपोर्ट और राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीनों नेताओं के खिलाफ छह साल के निष्कासन की कार्रवाई को मंजूरी दे दी।

अनुशासन से समझौता नहीं करेगी कांग्रेस (Congress News Uttarakhand)

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित राजनीतिक संगठन है और पार्टी विरोधी गतिविधियों या अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी नेता संगठन की मर्यादा और अनुशासन की सीमा पार करेगा, उसके खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले को पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top