Connect with us
Uttarakhand crime News: almora munni Pandey Dies Under Suspicious Circumstances in Rudrapur
Image : social media ( Uttarakhand Crime News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: रुद्रपुर में अल्मोड़ा की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand news: रुद्रपुर में अल्मोड़ा की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

1 min read

Uttarakhand Crime News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जिंदगी, मायके पक्ष के लोगों ने जताई हत्या की आशंका..

Uttarakhand crime News: almora munni Pandey Dies Under Suspicious Circumstances in Rudrapur: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की ह्त्या की आशंका जताई है। बहरहाल पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh Postman news: फिर सुर्खियों में हरियाणा के पोस्टमैन अब महिला कर्मी बोली “लड़की हूं, फंसा दूंगी”

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के दन्या की निवासी 24 वर्षीय मुन्नी भट्ट पुत्री मोहन चंद भट्ट का विवाह करीब 3 साल पहले हुआ था। मुन्नी का विवाह उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर किरतपुर कोलडा निवासी हरीश पांडे के साथ बड़ी धूम धाम से हुआ था। बीते मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे मुन्नी की ननद का फोन मुन्नी के पिता को गया। इस दौरान उसने बताया कि मुन्नी की तबीयत खराब है इसलिए तुरंत घर पहुंचे। जब मुन्नी के पिता उसके ससुराल पहुंचे तो उनके ससुराल पहुंचने से पहले ही मुन्नी की मौत हो चुकी थी। मुन्नी के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है।

मुँह नाक से निकल रहा था झाग ( udham singh nagar news today) Uttarakhand breaking news

मुन्नी को मृत अवस्था में पड़ा देखा परिजनों ने पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने कमरे में मुन्नी का शव देखा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शव में अकड़न थी और मुंह तथा नाक से झाग निकल रहा था। हालांकि मुन्नी के शरीर पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।

यह भी पढ़े :Champawat car Accident today: चम्पावत मुनस्यारी से आ रहे लोगों की कार खाई में गिरी 5 गंभीर

पिता के ससुराल पहुँचने से पहले मुन्नी की हो चुकी थी मौत (udham singh nagar news today)

मुन्नी के ससुराल वालों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मुन्नी ने गले और सीने के साथ पीठ में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उसे बंगाली क्लिनिक ले जाया गया जहां पर दवाई और इंजेक्शन देने के बाद करीब 2 घंटे मुन्नी को अस्पताल में भर्ती रखा गया। जब मुन्नी की हालत में थोड़ा सुधार हुआ तो उसे वापस घर ले जाया गया, जहां पर दोपहर बाद फिर से मुन्नी की तबीयत बिगड़ी और उसे रुद्रपुर के अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचने पर मुन्नी को दूसरे अस्पताल रेफर करने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मृतका के पिता ने बेटी की मौत को लेकर संदेह व्यक्त करते हुए कार्यवाही की मांग की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

दस माह के बच्चे के सिर से उठा माँ का साया (udham singh nagar news)

मृतका का दस माह का बेटा गौतम भी है जिसके सिर से माँ का साया उठ गया है। मृतका का पति मुरादाबाद में निजी नौकरी करता है। परिजनों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि शादी के छह माह बाद उन्होंने मुन्नी के साथ मारपीट की थी जिसके बाद मुन्नी मायके लौट आई थी। लेकिन समझौते और माफी के बाद मुन्नी को वापस ससुराल भेज दिया गया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि सास-ससुर ने उनकी बेटी को जहर देकर मार डाला। बीते दिन मुन्नी का पति सुबह अपने काम से मुरादाबाद चला गया था और ससुर शाम चार बजे कहीं चले गए थे। घटना के दौरान घर पर सिर्फ मुन्नी उसकी सास और उनकी तीन बेटियां, दामाद और उनके बच्चे ही मौजूद थे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top