Connect with us
Champawat Car Accident Today: Car coming from Munsiyari to Champawat accident in chalthi road 5 critically injured.
Image : social media ( Champawat Car Accident Today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Champawat car Accident today: चम्पावत मुनस्यारी से आ रहे लोगों की कार खाई में गिरी 5 गंभीर

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चम्पावत

Champawat car Accident today: चम्पावत मुनस्यारी से आ रहे लोगों की कार खाई में गिरी 5 गंभीर

1 min read

Champawat Car Accident Today : हरियाणा के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पांच की हालत गंभीर, घूमने गए थे मुनस्यारी

Champawat Car Accident Today: Car coming from Munsiyari to Champawat accident in chalthi road 5 critically injured. Uttarakhand breaking news hindi : उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर हरियाणा से आए पर्यटकों की कार 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिससे 5 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े :Rudraprayag news today: सितारगंज से बाबा केदार के दर पहुंची युवती पर गिरा बोल्डर गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के 5 यात्री कार संख्या (HR-10AN-7221) में सवार होकर पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी घूमने आए थे। कार मुनस्यारी से चंपावत होते हुए टनकपुर की ओर जा रही थी। तभी जैसे ही कार टनकपुर पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर 3:21 बजे चल्थी कठौल के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह ( champawat road accident news)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची जिन्होंने 70 मीटर गहरी खाई से निकालकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया जिसके बाद उन्हें उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया। चालक ने पूछताछ में बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी जिससे उसका वाहन से नियंत्रण हट गया और कार खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand SIR News today: आज से घर-घर आएंगे BLO, तैयार रखें अपनी और परिजनों की फोटो

घायलों की पहचान ( champawat car accident news today)

विवेक (32) निवासी ग्राम जाहरी थाना सदर सोनीपत, अमनदीप (30) निवासी ग्राम जाहरी थाना सदर सोनीपत, मोहित (33 निवासी किलोधड़ थाना सोनीपत, ड्राइवर आदित्य (32), निवासी ग्राम शहजादपुर थाना सोनीपत सदर और अतुल (32) निवासी शहजादपुर थाना सोनीपत सदर शामिल हैं। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि अधिकांश यात्रियों के हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। गंभीर चोटों के चलते मोहित, अमनदीप और अतुल को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top